एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव नतीजे 2018: शाम 4 बजे तक जानिए किस पार्टी ने जीती कितनी सीटें

Karnataka election Result 2018: सुबह से चल रही चुनावी नतीजों की इस उठा-पठक के बीच आप यहां समझिए कि आखिर शाम 4 बजे तक के नतीजे क्या कहते हैं. बता दें कि ये सभी नतीजे चुनाव आयोग की वेबसाइट से लिए गए हैं.

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव के नतीजों में उठा-पटक जारी है. शुरुआती रुझानों में बहुमत की ओर बढ़ती हुई बीजेपी अब पिछड़ती हुई दिख रही है तो वहीं कांग्रेस ने अपना राजनीतिक दांव चलते हुए जेडीएस के साथ गठबंधन का रास्ता साफ कर लिया है. अभी तक चुनावों के पूरे नतीजे सामने नहीं आए हैं और लगातार रुझानों का आंकड़ा बदल रहा है. ऐसे में सुबह से चल रही चुनावी नतीजों की इस उठा-पठक के बीच आप यहां समझिए कि आखिर शाम 4 बजे तक के नतीजे क्या कहते हैं. बता दें कि ये सभी नतीजे/रुझान चुनाव आयोग की वेबसाइट से लिए गए हैं.

किसने जीती कितने सीटें

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर शाम 4 बजे तक 150 नतीजे घोषित किए जा चुके हैं, जिनमें सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भारतीय जनता पार्टी 78 सीटों पर जीती है. दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभर रही कांग्रेस को अभी 47 सीटों पर जीत मिली है. दूसरी ओर कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने का दांव खेल रही जनता दल सेक्यूलर को अभी तक 23 सीटों पर जीत मिली हैं. यदि इस आंकड़े को देखें तो जहां बीजेपी इस वक्त 78 सीटों पर विजयी है और कांग्रेस-जेडीएस मिलकर 70 सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं. इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है, और अन्य ने 1 सीट पर जीत हासिल की है.

कितनी सीटों पर कौन चल रहा आगे

अगर रुझानों की बात करें तो शाम चार बजे के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी कुल 26 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, दूसरे स्थान पर कांग्रेस 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा कांग्रेस को समर्थन पाने पर राजी हो चुकी जेडीएस इस समय 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इस आंकड़े के अनुसार अगर आप देखें तो बीजेपी कुल 26 और कांग्रेस-जे़डीएस 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा एक सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट बढ़त बनाए हुए हैं.

रुझान/नतीजों में किसे कितनी सीटें

अगर हम शाम 4 बजे तक रुझानों और नतीजों को मिला दें तो बीजेपी 104, कांग्रेस 78, जेडीएस 37, बीएसपी 1 और अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं.

यहां देखें, शाम 4 बजे तक चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़े

कर्नाटक चुनाव नतीजे 2018: शाम 4 बजे तक जानिए किस पार्टी ने जीती कितनी सीटें

किसको मिले कितने प्रतिशत वोट

वहीं, यदि हम अभी तक वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 4 बजे तक की गई मतगणना में कांग्रेस को 37.9 प्रतिशत मत मिले हैं. वहीं, बीजेपी की झोली में 36.1 प्रतिशत मत गए हैं. इसके अलावा जेडीएस को 18.5 प्रतिशत मत, निर्दलीय को 3.9 प्रतिशत मत मिले हैं. अन्य को 1.4 प्रतिशत मत मिले हैं व 0.9 प्रतिशत मत नोटा को मिले हैं.

यहां देखें, शाम 4 बजे तक चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़े

कर्नाटक चुनाव नतीजे 2018: शाम 4 बजे तक जानिए किस पार्टी ने जीती कितनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget