एक्सप्लोरर

Karnataka Election Results 2023: '2024 में भी इसी तरह...', पीएम मोदी की बधाई पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम, जानें क्या कहा

Karnataka Election Results: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया और लिखा कि 2024 में भी इसी तरह दिल खोल के बधाई दीजिएगा.

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पार्टी को बधाई दी. इस बीच कल्की पीठ के पीठाधीश्वर और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (QAcharya Pramod Krishnam) ने पीएम मोदी पर तंज कसा है.

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट करते हुए कहा कि 2024 में भी इसी तरह दिल खोल के बधाई दीजिएगा. दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट घोषित होने और कांग्रेस की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी थी और कांग्रेस को बधाई दी. 

प्रमोद कृष्णम ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई. लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं. जिसके बाद कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का यह बयान सामने आया और उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि 2024 में भी इसी तरह दिल खोल के बधाई दीजिएगा.

कांग्रेस का कॉन्फिडेंस कई गुना बढ़ा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस का कॉन्फिडेंस कई गुना बढ़ गया है. इसे पार्टी नेताओं के बयानों में साफ देखा जा सकता है. भले ही इस वक्त पूरा फोकस विधानसभा चुनावों में रहेगा, लेकिन नजर लोकसभा चुनाव पर रहेगी. हर चुनाव के दौरान अब लोकसभा चुनाव 2024 की बात होना भी तय है. कर्नाटक की जीत ने कांग्रेस को राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आत्मविश्वास से भर दिया है. 

कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का एक बयान भी सामने आया है. इस बयान से लगता है कि कांग्रेस अब 2024 के लिए और मजबूती से रणनीति तैयार कर रही है. उन्होंने कहा कि अब यह तय हो गया है कि कांग्रेस जीत गई है और पीएम नरेंद्र मोदी हार गए हैं, क्योंकि बीजेपी की तरफ से एक ही व्यक्ति चुनाव प्रचार कर रहा था, एक ही चेहरा था. उनके इस बयान के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस को मोदी मैजिक का तोड़ मिल गया है. 

यह भी पढ़ें

Karnataka Results 2023: 'कर्नाटक' की जीत के बाद क्या मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कमबैक करेगी कांग्रेस? जानें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget