एक्सप्लोरर

Karnataka Election: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस का अहम फैसला, सामने आई ये जानकारी

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक की सभी 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होना है और 13 मई को मतगणना होगी. कांग्रेस अब तक 209 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.

Karnataka Congress CM Candidate: कर्नाटक में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है. अब कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस कर्नाटक में मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं करेगी. सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री चुनाव के बाद विधायक ही चुनेंगे. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे सामने आएंगे. कांग्रेस ने बीते शनिवार को ही अपने 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है. 

कांग्रेस अब तक राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 209 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. कर्नाटक कांग्रेस ने चुनाव आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की थी. प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था. 

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख क्या बोले?

अपना नामांकन दाखिल करने के बाद शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने पिछले 35 वर्षों में इस विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों नेताओं को आगे बढ़ाया है और वे उनकी ओर से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि इसके परिणाम चुनाव नतीजों की घोषणा के दिन देखने को मिलेंगे. मैं यहां उम्मीदवार नहीं हूं. इस क्षेत्र में हर घर और परिवार खुद को उम्मीदवार मानकर चुनाव के बारे में सोचेगा क्योंकि मैंने 35 साल तक उनकी सेवा की है. 

राहुल गांधी भी उतरे चुनावी मैदान में

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी कर्नाटक में प्रचार करने के लिए उतर चुके हैं. उन्होंन सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान आरोप लगाया कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश में नफरत एवं हिंसा फैला रहे हैं और लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं. उन्होंने चुनावी सभा में लोगों का आह्वान किया कि वे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भरपूर समर्थन दें और पार्टी को 150 सीटें जिताएं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही जो वादे कांग्रेस ने किए हैं, उनको पूरा करने के लिए कदम उठाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- 

Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद की हत्या की वजह क्या मानते हैं लोग? सर्वे में चौंका रहे आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget