एक्सप्लोरर

कर्नाटक: मोदी का BJP कार्यकर्ताओं से जीत का फॉर्मूला, 'कांग्रेस के झूठ का करें पर्दाफाश'

Karnataka Election 2018: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एप के माध्यम से बीजेपी के महिला कार्यकर्ताओं को जीत का फॉर्मूला बताते हुए कहा कि जो मतदान केंद्र जीतेगा, वही चुनाव भी जीतेगा. ऐसे में हमें ‘कांग्रेस के झूठ’ का पर्दाफाश करना चाहिए.

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोर-शोर से जुटे हैं. उन्होंने आज ‘नरेन्द्र मोदी एप’ के माध्यम से बीजेपी के महिला कार्यकर्ताओं को जीत का फॉर्मूला बताते हुए कहा कि जो मतदान केंद्र जीतेगा, वही चुनाव भी जीतेगा. ऐसे में बीजेपी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को बताना और ‘कांग्रेस के झूठ’ का पर्दाफाश करना चाहिए.

बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मेरा कार्यकर्ताओं से हमेशा यह आग्रह रहा है कि वह मतदान केंद्र जीतने पर जोर दें. राज्य में चुनाव जीतना है, वह हम जीतेंगे. अगर हम मतदान केंद्र जीतते हैं तो दुनिया की कोई ताकत हमें विधानसभा चुनाव में पराजित नहीं कर सकती है. जीत तो मतदान में निहित है.’’ उन्होंने कहा कि ऐसे में महिला कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है. चुनाव के समय वह घर घर जाएं और लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं .

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस की झूठी बातें, झूठे वादे और झूठे कारनामों का पर्दाफाश करें. प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाएं यह काम प्रभावी ढंग से कर सकती है. उनकी बातें प्रभावशाली होती हैं. वह बड़ी बड़ी और ओजस्वी बातें नहीं करती हैं बल्कि सीधी बोलचाल की भाषा में बातों को समझाती हैं. अगर परिवार में एक बार महिलाएं बातों को समझ जाएं तो पूरा परिवार सहमत हो जाता है.

मोदी ने गिनाए योजना मोदी ने कर्नाटक बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्यों से उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूकता जुलूस निकालने का सुझाव दिया.

उन्होंने कहा कहा कि देश आज महिलाओं के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. मोदी ने कहा कि उनके कैबिनेट में भी सक्षम महिलाओं को प्रमुख विभाग दिए गए हैं. हाल ही में चीन में हुई संघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में भारत की दो महिला मंत्रियों ने हिस्सा लिया. इसमें से एक सुषमा स्वराज और दूसरी निर्मला सीतारमण शामिल हैं और इनका कर्नाटक से जुड़ाव है.

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि यह चुनाव विधानसभा अथवा सीट जीतने का नहीं, बल्कि मतदान केंद्र जीतने का है. केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिलाओं को फायदा पहुंचाया है, इसके बारे में लोगों को बताना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बैंक अकाउंट, मुद्रा योजना और सुकन्या योजना के तहत महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचाया गया है.

मोदी ने इस संदर्भ में महिला सशक्तिकरण, महिला स्वास्थ योजना, टीकाकरण कार्यक्रम, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 2 6 सप्ताह करने का भी जिक्र किया. उन्होंने जोर दिया कि महिला शक्ति और सशक्तिकरण बीजेपी और उनकी सरकार के कार्यक्रम का अभिन्न हिस्सा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget