एक्सप्लोरर

'कुमारस्वामी और रेवन्ना आतंकवादी हैं क्या जो...', पूर्व मुख्यमंत्री के आरोपों पर बोले कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार और गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कुमारस्वामी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये आरोप निराधार हैं और चर्चा में आने के हथकंडे के अलावा और कुछ भी नहीं हैं.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोमवार (20 मई) को राज्य सरकार पर उनकी और उनके परिवार की जासूसी करने का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि 40 फोन टैप किए जा रहे हैं. टैप किए जा रहे फोन में उनके परिवार के सदस्यों के भी हैं.

कुमारस्वामी ने कहा, 'हमारे फोन टैप किए जा रहे हैं. मुझे यह पता है. मेरे आसपास के 40 लोगों के फोन टैप किए जा रहे हैं. फोन पर जो भी बात हो रही है उस पर नजर रखी जा रही है. एच.डी. रेवन्ना का फोन भी टैप किया जा रहा है.' रेवन्ना कुमारस्वामी के भाई हैं जिन्हें अपहरण और यौन उत्पीड़न के मामलों में जमानत पर रिहा किया गया था.

कुमारस्वामी के आरोपों को कांग्रेस सरकार ने निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है. डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार और गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि ये आरोप बेसलैस हैं और चर्चा में आने के हथकंडे के अलावा और कुछ भी नहीं है.

फोन टैपिंग के आरोप को खारिज करते हुए, शिवकुमार ने कहा कि कुमारस्वामी और रेवन्ना आतंकवादी नहीं हैं जो उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए. अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, 'सरकार उचित प्रक्रियाओं के तहत आतंकवादियों के फोन टैप करती है. राज्य में राजनीतिक नेताओं के फोन टैप करने की कोई जरूरत नहीं है. वे चर्चा में आने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं.

गृह मंत्री परमेश्वर ने भी फोन टैपिंग के आरोप को खारिज कर दिया. उन्होंने हुबली में संवाददाताओं से कहा, 'मैं इससे पूरी तरह खारिज करता हूं. अगर उनके पास कोई सबूत है कि अमुक व्यक्ति उनका फोन टैप करा रहा है तो... (उन्हें उसे सामने लाना चाहिए).'

कुमारस्वामी ने अपने भतीजे और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना (33) से देश लौटने की अपील भी की, जो यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद से विदेश में हैं.

उन्होंने कहा, 'भारत वापस आकर जांच में सहयोग करें. कब तक चलेगा पुलिस और चोर का खेल? आपके दादाजी (पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा) हमेशा चाहते थे कि आप राजनीतिक रूप से आगे बढ़ें. यदि आप उनकी प्रतिष्ठा का सम्मान करना चाहते हैं, तो भारत वापस आएं.'

(इनपुट पीटीआई-भाषा से)

यह भी पढ़ें:-
Prashant Kishor: 'अगर लोकसभा चुनाव में बीजेपी की 370 सीटें नहीं आईं तो...', प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget