एक्सप्लोरर

कर्नाटक कांग्रेस का विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध- 13 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार नहीं करें

कांग्रेस नेता इस पर भी विचार कर रहे हैं कि यदि बागी विधायकों ने अपने इस्तीफे वापस नहीं लिये तो उनके खिलाफ संविधान के तहत प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की जाए. कर्नाटक कांग्रेस ने विधायकों के इस्तीफे के पीछे बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया.

बेंगलुरू: कर्नाटक कांग्रेस की विधिक इकाई ने विधानसभाध्यक्ष से अनुरोध किया है कि वह कांग्रेस..जेडीएस के 13 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार नहीं करें. कर्नाटक कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस्तीफा सौंपने में नियमों का पालन नहीं किया गया. कर्नाटक कांग्रेस की विधिक इकाई ने विधानसभाध्यक्ष रमेश कुमार से अनुरोध किया कि वह कोई भी अंतिम निर्णय विधायकों के साथ अलग-अलग बातचीत करने और विधायकों के विधानसभा क्षेत्र से जनता की राय एकत्रित करने के बाद ही करें.

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विधिक और मानवाधिकार इकाई के चेयरमैन सी एम धनंजय ने विधानसभाध्यक्ष को लिखे एक पत्र में कहा कि विधायकों ने अपने इस्तीफे संविधान और विधानसभा के नियमों के अनुरूप नहीं सौंपे हैं. इसमें कहा गया है, ''उन्होंने अपने इस्तीफे आपको (विधानसभाध्यक्ष को) निजी तौर पर नहीं सौंपे हैं.'' इसमें आरोप लगाया गया है कि विधायकों ने स्वेच्छा से इस्तीफे नहीं दिये हैं.

धनंजय ने इस्तीफा देने वाले विधायकों पर जानबूझकर कुमार से निजी तौर पर मुलाकात नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने इस्तीफे उनके कार्यालय में उनकी अनुपस्थिति में सौंपे. धनंजय ने कहा, ''उन्होंने इस्तीफे मजबूरी और प्रलोभन में आकर दिये और कानून के अनुसार ऐसे इस्तीफे स्वीकार नहीं किये जा सकते.'' सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेता इस पर भी विचार कर रहे हैं कि यदि बागी विधायकों ने अपने इस्तीफे वापस नहीं लिये तो उनके खिलाफ संविधान के तहत प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की जाए. इस संबंध में प्रारंभिक चर्चा हुई है.

उनके द्वारा विधानसभाध्यक्ष का ध्यान इस ओर दिलाये जाने की उम्मीद है कि विधायक रमेश जरकीहोली और महेश कुमाथली को अयोग्य ठहराने की मांग वाली दो अर्जियां उनके समक्ष लंबित हैं. इस बीच कर्नाटक कांग्रेस ने विधायकों के इस्तीफे के पीछे बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया और यह जानना चाहा कि विधायकों पर कितनी धनराशि खर्च की गई. उसने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश बीजेपी प्रमुख बी एस येदियुरप्पा के निजी सहायक उनके साथ देखे गए.

कर्नाटक कांग्रेस ने कुछ तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ''राजनाथ सिंह, अमित शाह, नरेंद्र मोदी देश को बताइये कि विधायकों को खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च किया गया? किसने उड़ान की, विधायकों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की? क्यों विधायकों के साथ बी एस येदियुरप्पा के पीए विमान तक गए? क्यों बीजेपी महाराष्ट्र के नेता होटल जा रहे हैं? ये साबित कर रहे हैं बीजेपी लोकतंत्र के साथ विश्वासघात करने वाली है.''

प्राइवेट ऑपरेटर के जरिए दौड़ने वाली पहली ट्रेन होगी दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget