एक्सप्लोरर

Congress Protest In Delhi: 136 विधायक, MLC और सांसद दिल्ली में करेंगे हल्ला बोल, फंड रिलीज की मांग पर जोरदार प्रदर्शन की तैयारी में कर्नाटक कांग्रेस

Congress Allegation On Government: कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि 7 फरवरी को केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन होगा. उन्होंने कहा कि कर्नाटक का फंड रिलीज नहीं हो रहा है.

Congress Protest against Central government: पश्चिम बंगाल की तरह कर्नाटक सरकार ने भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर राज्य का फंड रिलीज नहीं करने का आरोप लगाया है. इसके खिलाफ अब दिल्ली में आंदोलन की तैयारी हो रही है. सूबे के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र सरकार पर कर्नाटक को उसके हिस्से की केंद्रीय आर्थिक सहायता देने में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ सात फरवरी को नयी दिल्ली में प्रदर्शन करने की घोषणा की है. शुक्रवार (2 फरवरी) को उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकार के लिए यह आंदोलन होगा.

शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे तथा इसमें 136 विधायक, कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य और सांसद हिस्सा लेंगे. दिल्ली में इस आंदोलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ भी तालमेल रखा जा रहा है.

दिल्ली में जुटेंगे कर्नाटक कांग्रेस के विधायक

शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व में कर्नाटक सरकार के सभी 136 विधायक, दो अन्य विधायक और विधान परिषद सदस्य, 6 फरवरी को नयी दिल्ली पहुंचेंगे तथा 7 फरवरी को प्रदर्शन करेंगे. हम चाहते हैं कि दिल्ली में केंद्र सरकार हमारी आवाज सुने.’’ उन्होंने कर्नाटक के सभी सांसदों से अपने राजनीतिक मतभेदों और दलीय संबद्धता को किनारे रखते हुए इस आंदोलन में भाग लेने की अपील की. कांग्रेस नेता के मुताबिक, दिल्ली में संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर सात फरवरी को प्रदर्शन की इजाजत मांगी गई है.

'कर्नाटक का 62,000 करोड़ रुपये का फंड बकाया'

दिल्ली में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन का कारण बताते हुए शिवकुमार ने कहा, ‘‘पिछले पांच सालों में हमारे हिस्से (राज्य) का 62,000 करोड़ रुपये हम तक नहीं पहुंचा है. केंद्रीय आवंटन में कर्नाटक की हिस्सेदारी में यह कटौती ‘डबल इंजन’ सरकार के दौरान भी हुई थी, जब राज्य और केंद्र दोनों ही जगह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार सत्ता में थी.’’

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि कर्नाटक के 236 में से 200 से अधिक तालुक गंभीर सूखे की चपेट में हैं, लेकिन अभी तक केंद्र ने राज्य को कोई राहत सहायता मंजूर नहीं की है. उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में राज्य के अधिकारों के लिए लड़ना बेहद जरूरी हो गया है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने भी इसी तरह का आरोप लगाया है और  बंगाल के हिस्से का फंड रिलीज करने की मांग पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक दिन पहले शुक्रवार से ही केंद्र के खिलाफ कोलकाता में धरने पर बैठी हुई हैं.

ये भी पढ़ें:झारखंड में जेएमएम विधायकों में पड़ी फूट, चमरा लिंडा के बाद लोबिन हेम्ब्रम भी नाराज, कहा- बड़े दुख की बात है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget