एक्सप्लोरर

कर्नाटक में PayCM अभियान पर राजनीति तेज, कांग्रेस दफ्तर के बाहर पुलिसबल की तैनाती, सीएम ने दिया आरोपों पर जवाब

PayCM Campaign: कर्नाटक में कांग्रेस का पेसीएम अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है. अभियान को देखते हुए अब कांग्रेस के ऑफिस के बाहर पुलिस को तैनात किया गया है. विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.

Karnataka News: 'पेसीएम' अभियान के मद्देनजर कर्नाटक कांग्रेस के ऑफिस के बाहर भारी पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है. कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के शिवकुमार (DK Shivkumar) ने कहा था कि कांग्रेस के सभी विधायक और एमएलसी पूरे शहर में 'पेसीएम' के पोस्टर चिपकाएंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने का विरोध करेंगे.

कर्नाटक सीएम क्या बोले?

वहीं अब इस मामले में कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) का बयान भी सामने आ गया है. उन्होंने कहा, "कोई आरोप सही नहीं है. उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया है. यह सब राजनीति से प्रेरित है. मैंने उन्हें सबूत पेश करने की चुनौती दी है. उनके (कांग्रेस) कार्यकाल के दौरान कई घोटाले हुए जिनकी जांच की जानी चाहिए. क्यूआर कोड ('पेसीएम') एक बुरा डिजाइन है."

आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधने के लिए अपने 'PayCM' पोस्टर अभियान को और तेज कर दिया है. शुक्रवार को बेंगलुरु के पास नेलमंगला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में 'पेसीएम' के पोस्टर लगाए गए. कांग्रेस ने बाद में अपने पेसीएम अभियान की तस्वीरें मीडिया के साथ साझा कीं.

पुलिस ने की जांच शुरू

इस मामले में बोम्मई के निर्देश पर जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के सोशल मीडिया दल के पूर्व प्रमुख बी आर नायडू को गिरफ्तार किया था. बेंगलुरु के कई हिस्सों में बुधवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तस्वीर वाले ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिन पर 'पेसीएम' लिखा हुआ था. शहर के मध्य क्षेत्र में दिखाई दिए यह पोस्टर ऑनलाइन भुगतान ऐप पेटीएम के विज्ञापनों से मिलते-जुलते थे.

कांग्रेस का 'PayCM' अभियान

कांग्रेस के अभियान के तहत लगाए गए पोस्टर में बने क्यूआर कोड के बीच में बोम्मई के चेहरे की तस्वीर लगाते हुए लिखा गया था, "40 फीसदी यहां लिया जाता है." खबरों के अनुसार इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर लोग कांग्रेस द्वारा रिश्वतखोरी की शिकायतों के लिए हाल में शुरू की गई '40 प्रतिशत सरकार' वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं. कांग्रेस का आरोप है कि कर्नाटक सरकार ठेकेदारों को लोक निर्माण कार्यों के ठेके देने के लिए उनसे 40 प्रतिशत कमीशन लेती है. 

ये भी पढ़ें- Congress President Election: 'राहुल गांधी ने मुझसे कहा..', अशोक गहलोत के इस बयान से साफ हुई पूरी तस्वीर

ये भी पढ़ें- सचिन पायलट बनाम सीपी जोशी ! राजस्थान के अगले CM को लेकर बढ़ा सस्पेंस, अब तक कौन है रेस में आगे ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget