एक्सप्लोरर

बेंगलुरु में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद सीएम सिद्धारमैया उठाने जा रहे बड़ा कदम, कन्नड़ साइनबोर्ड पर आएगा अध्यादेश

Bengaluru Incidence: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीबीएमपी और संस्कृति विभाग के अधिकारियों के साथ मुलाकात कर अध्यादेश लाने की बात कही है.

Karnataka CM Siddaramaiah: कर्नाटक के बेंगलुरु में तोफोड़ की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) और संस्कृति विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि एक अध्यादेश पारित किया जाएगा जिसके तहत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 60 प्रतिशत कन्नड़ में नेम प्लेट लगाने का निर्देश दिया जाएगा.

इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक में बिजनेस करने वाले सभी लोगों से नियमों का पालन करने और न घबराने की अपील भी की. उन्होंने कहा, “मैंने बीबीएमपी और संस्कृति विभाग के अधिकारियों को एक अध्यादेश पारित करने और सभी नेम प्लेटों पर 60 प्रतिशत कन्नड़ नियम लागू करने का निर्देश दिया है. नियम बनाए जाएंगे और उन्हें सभी को सूचित किया जाएगा.”

28 फरवरी तक का दिया समय

सिद्धारमैया ने प्रतिष्ठानों से राज्य सरकार की ओर से निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया. उन्होंने कहा, “स्थानीय भाषा को प्राथमिकता देना और नेम प्लेट्स पर इसको हाईलाइट करना जरूरी है. अगर मालिकों के पास नेम प्लेट्स पर 60 प्रतिशत कन्नड़ नहीं है तो उन्हें 28 फरवरी तक बदलना होगा. मैं सभी बिजनेस की सुरक्षा का आश्वासन देता हूं और घबराने की जरूरत नहीं है.”

बेंगलुरु की घटना की सीएम ने की निंदा

मुख्यमंत्री ने बुधवार (27 दिसंबर) को किए गए कर्नाटक रखसाना वेदिके के उत्पात की भी निंदा की. उन्होंने कहा, “किसी को भी कानून-व्यवस्था अपने हाथ में नहीं लेनी चाहिए. हम बेंगलुरु में किसी भी प्रकार की बर्बरता को प्रोत्साहित नहीं करते हैं. ”

इस बीच, कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि स्थानीय भाषा की रक्षा के लिए पहले से ही एक अधिनियम है. उन्होंने कहा, ''कन्नड़ भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए पहले से ही एक अधिनियम है लेकिन हमें धारा 17, उपधारा 6 में संशोधन की जरूरी है, जिसमें भाषा का प्रतिशत तय करना होगा.”

हालांकि, इससे पहले मंगलवार को बीबीएमपी ने पहले ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 60 प्रतिशत कन्नड़ वाले साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दे दिया था. 

ये भी पढ़ें: शिक्षकों ने छात्रों को स्कूल के टॉयलेट साफ करने के लिए किया मजबूर, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की चेतावनी के बावजूद सामने आ रहे मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget