एक्सप्लोरर

Karnataka CM Swearing-In Ceremony: कर्नाटक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ये विपक्षी नेता, जेडीएस समेत इन दलों को कांग्रेस ने नहीं डाली घास

Siddaramaiah Oath Taking Ceremony: बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम होने वाले सिद्धारमैया के भव्य शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विपक्षी पार्टियों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है.

Karnataka Cabinet Ministers List: कर्नाटक में कांग्रेस ने शनिवार (20 मई) को होने वाले सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां कर ली हैं. कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में सिद्धारमैया मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनेंगे. कांग्रेस ने इस शपथ ग्रहण समारोह को 2024 के लोकसभा चुनाव और इस साल के आखिर में होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता के प्रदर्शन का बड़ा मंच बनाने की पूरी तैयारी कर ली है. कांग्रेस पार्टी की ओर से सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में तकरीबन 20 विपक्षी पार्टियों को न्योता भेजा गया है.

बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम होने वाले इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विपक्षी पार्टियों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि बिहार के सीएम और जेडीयू नेता नीतीश कुमार के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इसके साथ ही झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर हामी भर दी है. बिहार और झारखंड दोनों ही राज्यों में कांग्रेस गठबंधन सरकार का हिस्सा है.

ममता नहीं आएंगी, लेकिन सिद्धारमैया को दीं शुभकामनाएं

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी. हालांकि, उनकी पार्टी टीएमसी की ओर से उनकी प्रतिनिधि काकोली घोष दस्तीदार इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बेंगलुरु जाएंगी. वैसे ममता बनर्जी ने कर्नाटक के होने वाले सीएम सिद्धारमैया को शुभकामनाएं दी हैं.

इन दलों को नहीं दिया कांग्रेस ने न्योता

बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने 20 विपक्षी दलों को सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण दिया है. इसी के साथ आम आदमी पार्टी, बीएसपी, बीआरएस और बीजेडी, एआईएमआईएम, वाइएसआरसीपी, टीडीपी, एआईयूडीएफ, आईएनएलडी और जेडीएस जैसे विपक्षी दलों को न्योता नहीं दिया गया है.

आसान शब्दों में कहें तो अरविंद केजरीवाल, मायावती, केसीआर और नवीन पटनायक समेत अन्य नेताओं को विपक्षी एकता का राग रास नहीं आया है. जिसके चलते कांग्रेस ने फिलहाल इन्हें इस कार्यक्रम से दूर रखा है.

किन नेताओं को दिया आमंत्रण?

कांग्रेस की ओर से नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, समाजवादी पार्टी, आरएलडी, जेडीयू, आरजेडी, सीपीआई एमएल, सीपीएम, सीपीआई, टीएमसी, जेएमएम, शिवसेना, एनसीपी, डीएमके, एमडीएमके, वीसीके, केरल कांग्रेस, आईयूएमएल, आरएसपी को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिला है.

ये भी पढ़ें:

Karnataka CM Swearing-In Ceremony: सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में दिखेगा 2024 का ट्रेलर, कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन की तस्वीर साफ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget