एक्सप्लोरर

'सिद्धारमैया बड़बड़ा रहे कि गांधी की हत्या...', कर्नाटक सीएम के बयान पर भाजपा का पलटवार

लाल किले से आरएसएस की तारीफ वाले पीएम मोदी के वक्तव्य की तारीफ करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर शनिवार को निशाना साधा.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तारीफ के लिए प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करने वाले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर शनिवार (16 अगस्त, 2025) को निशाना साधा और कहा कि संघ भाजपा का वैचारिक, बौद्धिक व कार्यप्रणालीगत आधार बना रहेगा.

संतोष ने कहा कि देश की जनता ने आरएसएस की विचारधारा को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही. भाजपा नेता ने कहा, 'हमारे मुख्यमंत्री (सिद्धारमैया) बड़बड़ा रहे थे कि गांधी की हत्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की थी. कल प्रधानमंत्री ने संघ का नाम लिया था. उन्होंने दिल्ली में नाम लिया, लगता है कि इससे मुख्यमंत्री को बेंगलुरु में जलन हो रही है.'

इन राज्यों के सीएम पीएम के भाषण से नाराज

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान से न केवल सिद्धारमैया, बल्कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नाराज हैं.

उन्होंने कहा, 'मैं इस सभा के माध्यम से सिद्धारमैया को बताना चाहता हूं कि संघ हमेशा भाजपा का वैचारिक, बौद्धिक व कार्यप्रणालीगत आधार रहेगा. यह हमेशा मौजूद रहेगा. यह राष्ट्रीय जीवन की मुख्यधारा में प्रवेश कर चुका है. देश के अधिकांश लोगों ने इस विचारधारा को स्वीकार कर लिया है. इसलिए आपका या केरल, तमिलनाडु या बंगाल में आपके सहयोगियों का ट्वीट लोगों के मन को विचलित नहीं कर सकता.'

आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ बताया था. सिद्धारमैया ने शुक्रवार को ही इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि संघ दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक लाभ अर्जित करने वाला, नफरत फैलाने वाला और सबसे विभाजनकारी, गैर-पंजीकृत, कर न देने वाला और भारतीयों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की साजिश रचने वाला संगठन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget