एक्सप्लोरर

'700 करोड़ रुपये की उगाही का आरोप पीएम मोदी साबित कर दें तो संन्यास ले लूंगा', बोले कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया

सिद्धरमैया ने पीएम मोदी को यह चुनौती भी दी कि अगर वह महाराष्ट्र के अकोला में लगाए गए अपने आरोपों को साबित नहीं कर पाते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी यह साबित कर दें कि कांग्रेस सरकार ने चुनावी राज्यों के लिए 700 करोड़ रुपये की उगाही की है तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

उन्होंने पीएम मोदी को यह चुनौती भी दी कि यदि वह महाराष्ट्र के अकोला में लगाए गए अपने आरोपों को साबित नहीं कर पाते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.

सिद्धरमैया ने रविवार (10 नवंबर, 2024) की रात हावेरी जिले के शिग्गांव में एक चुनावी जनसभा में कहा, 'मैं इस बात से हैरान हूं कि इस देश के प्रधानमंत्री इतना झूठ बोल रहे हैं. महाराष्ट्र में किसी स्थान पर चुनाव प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने महाराष्ट्र, झारखंड में भेजने और उपचुनावों पर खर्च करने के लिए आबकारी विभाग के जरिए 700 करोड़ रुपये की उगाही की है.'

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा, 'आज मैं नरेंद्र मोदी को चुनौती देता हूं कि अगर आप इन आरोपों को साबित कर देते हैं तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा. यदि आप नहीं साबित कर पाते हैं तो आपको संन्यास ले लेना चाहिए.' उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी इस तरह के आरोप लगाते हैं तो यह सच्चाई के करीब होना चाहिए, लेकिन ये दावे उससे कोसों दूर हैं. उन्होंने कहा कि देश ने आजादी के बाद के इतिहास में ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो इतना झूठ बोलता हो.

महाराष्ट्र के अकोला में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, 'महाराष्ट्र में चुनाव के नाम पर कर्नाटक में वसूली दोगुनी हो गई है. महाराष्ट्र में जो चुनाव हो रहे हैं उसके नाम पर कर्नाटक और महाराष्ट्र में वसूली हो रही है. आरोप है कि कर्नाटक में इन लोगों (कांग्रेस) ने शराब की दुकानों से 700 करोड़ रुपये की वसूली की है.'

यह भी पढ़ें:-
दिल्ली दंगों की आरोपी को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी जमानत, कहा- पहले दिल्ली हाई कोर्ट में रखे अपनी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget