एक्सप्लोरर

Karnataka: किसानों को मिले वक्फ नोटिस फौरन वापस हों- CM का बड़ा आदेश, बोले- कोई भी परेशानी...

Siddaramaiah On Waqf: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किसानों को भेजे गए वक्फ भूमि से जुडे नोटिसों को लेकर असंतोष जताया और अधिकारियों को उन्हें तत्काल वापस लेने के आदेश जारी किए हैं.

Siddaramaiah On Waqf: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अधिकारियों को वक्फ भूमि से संबंधित किसानों को जारी किए गए सभी नोटिस को तुरंत वापस लेने का सख्त आदेश दिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी जमीन पर किसी तरह का दावा न किया जाए. सीएम ने लोगों से किसी भी गलत सूचना पर ध्यान न देने की अपील की और अधिकारियों से मामले को संवेदनशीलता से संभालने का आह्वान किया.

मुख्यमंत्री का यह निर्णय एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद आया, जिसमें राजस्व विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और वक्फ बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे. बैठक में सिद्धारमैया ने कुछ अधिकारियों की कार्रवाई पर असंतोष जताया और आरोप लगाया कि जेडी(एस) और भाजपा इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाकर राज्य की शांति को भंग करने का प्रयास कर रही हैं. मुख्यमंत्री ने जनता से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और अधिकारियों से इस मामले को संवेदनशीलता के साथ संभालने को कहा. 

CM के निर्देश पर लिए गए मुख्य निर्णय

  1. तत्काल नोटिस वापसी: वक्फ संपत्तियों से जुड़े भूमि रिकॉर्ड पर किसानों को जारी सभी नोटिस बिना देरी के वापस लिए जाएंगे.
  2. किसानों से कोई परेशानी नहीं: अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसानों के कब्जे में मौजूद भूमि को लेकर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न दी जाए.
  3. अनाधिकृत बदलावों की वापसी: भूमि रिकॉर्ड (पहानी) में बिना पूर्व सूचना या कानूनी प्रक्रिया के किए गए सभी अनधिकृत बदलाव तुरंत रद्द किए जाएंगे.

भाजपा ने लगाए थे ये आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वक्फ बोर्ड पर किसानों की हजारों एकड़ जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है. भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह वोट-बैंक की राजनीति के कारण किसानों और मंदिरों की जमीन को वक्फ संपत्ति में बदलने का प्रयास कर रही है और भाजपा ऐसे प्रयासों का पूरी ताकत से विरोध करेगी. भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि पिछले तीन हफ्तों के भीतर कर्नाटक में किसानों को वक्फ से जुड़े 44 नोटिस भेजे गए हैं. 

यह भी पढ़ें- अमित शाह को लेकर कनाडा के बयान पर इंडिया सख्त! आपत्ति जता कहा- ये आरोप तो...

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget