एक्सप्लोरर

कर्नाटक में 'हनुमान ध्‍वज' हटाने पर छ‍िड़ा स‍ियासी व‍िवाद, सीएम सिद्धारमैया ने कार्रवाई को बताया सही

Hanuman Flag Row: कर्नाटक के केरागोडु गांव में 'हनुमान ध्वज' लगाने को लेकर सि‍यासी व‍िवाद बढ़ गया है, ज‍िस पर अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान भी आया है.

Siddaramaiah On Hanuman Flag Row: कर्नाटक के मांड्या ज‍िले के केरागोडु गांव में 108 फीट ऊंचे पोल पर लगाए गए 'हनुमान ध्‍वज' को प्रशासन की ओर से हटाए जाने के मामले पर राजनीत‍िक व‍िवाद छ‍िड़ गया है. बीजेपी, जेडीएस और बजरंग दल के समर्थकों ने रव‍िवार (28 जनवरी) को प्रशासन‍िक अधिकारियों की इस कार्रवाई के ख‍िलाफ व‍िरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की. इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा. व‍िवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान भी आया है, ज‍िसमें अधिकारियों की कार्रवाई को उचित बताया गया. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि इतने ऊंचे पोल पर 'हनुमान ध्‍वज' की बजाय 'राष्ट्रीय ध्वज' को फहराया जाना चाहिए था. उन्‍होंने कहा क‍ि राष्ट्रीय ध्वज की जगह 'भगवा झंडा' फहराना सही नहीं है. इस बयानबाजी से मामला और गरम हो गया. बीजेपी ने कर्नाटक में अशांत माहौल बनने और हंगामे के ल‍िए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है.

लॉ एंड ऑर्डर की ब‍िगड़ती स्‍थ‍ित‍ि के लिए कांग्रेस ज‍िम्मेदार- बीजेपी

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र का कहना है क‍ि केरागोडु गांव में 'हनुमान ध्वज' फहराने का फैसला ग्राम पंचायत बोर्ड का था, लेक‍िन राज्य सरकार ने पुलिस बल के जर‍िए इसको नीचे उतारने का दुस्साहस दिखाया है. राज्‍य में 'लॉ एंड ऑर्डर' की ब‍िगड़ती स्‍थ‍ित‍ि के ल‍िए कांग्रेस सरकार ही ज‍िम्मेदार है. 

पुल‍िस-प्रशासन ने फहराया 'राष्‍ट्रीय ध्‍वज'  

पुल‍िस और स्‍थानीय प्रशासन की ओर से पोल से उतारे गए 'हनुमान ध्‍वज' की जगह पर 'राष्‍ट्रीय ध्‍वज' को फहराया गया. हनुमान ध्‍वज लगाए जाने की श‍िकायत क‍िसी अज्ञात शख्‍स की ओर से की गई थी, ज‍िसके बाद इसको हटाने का कदम उठाया गया. इस कदम से स्‍थानीय लोग नाराज हो गए और उन्‍होंने विरोध किया. इसको लेकर शन‍िवार (27 जनवरी) को रातभर धरना भी दिया गया. अगले द‍िन रविवार को सुबह नाराज लोगों ने मुख्यमंत्री और मांड्या व‍िधानसभा से कांग्रेस विधायक पी रविकुमार के खिलाफ नारेबाजी की.  

गांवों ने चंदा एकत्र कर लगाया था भगवा झंडा 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, हनुमान ध्‍वज लगाने के ल‍िए केरागोडु और आसपास के 12 गांवों के लोगों ने म‍िलकर चंदा इक्‍ट्ठा क‍िया था. माना जा रहा है क‍ि इस पूरे मामले में बीजेपी और जेडीएस कार्यकर्ताओं की सक्रियता रही. इसकी श‍िकायत म‍िलने के बाद ही मांड्या तालुक पंचायत के कार्यकारी अधिकारी की ओर से ग्राम पंचायत अधिकारियों को भगवा झंडा हटाने के निर्देश दिए गए.    

व‍िपक्ष के नेता ने की 'हिंदू विरोधी' रुख की आलोचना

विपक्ष के नेता आर अशोक ने कथित 'हिंदू विरोधी' रुख की कड़ी आलोचना की. उन्होंने यह भी कहा, "पुलिस कार्रवाई की क्या जरूरत थी? इस मामले पर प्रशासन ने ग्रामीणों से बात क्यों नहीं की? ध्‍वज लगाने की अनुमत‍ि देने का प्रस्‍ताव ग्राम पंचायत का था.'' उन्‍होंने यह भी कहा कि हिंदू बेहद ही शांत प्रिय, सहनशील और सच्चे हैं लेकिन इतने कायर भी नहीं कि आपके हिंदू विरोधी रवैये को बार-बार सहन करते रहें.

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar With NDA: 17 महीने की महागठबंधन सरकार के वो 17 विवाद, जिससे लालू से दूर और BJP के करीब आए नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget