एक्सप्लोरर

Karnataka: सिद्धारमैया पर बनेगी फिल्म? कर्नाटक के पूर्व सीएम ने दिए ये संकेत

Karnataka News: पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के जीवन पर आधारित फिल्म बन सकती है, जिसमें तमिल अभिनेता विजय सेतुपति उनका किरदार निभा सकते हैं. सिद्धारमैया ने खुद इसकी जानकारी दी है.

Karnataka News: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की बायोपिक बनाए जाने की खबरों के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने मंगलवार को खुद यह जानकारी दी है कि इस संबंध में कुछ लोगों ने उनसे बात की है. इसके साथ ही ऐसी भी खबरें भी मिल रही हैं कि तमिल अभिनेता विजय सेतुपति को सिल्वर स्क्रीन पर 75 वर्षीय कांग्रेस नेता की भूमिका निभाने के लिए चुना जा रहा है. हालांकि अभी इन खबरों पर फाइनल मुहर नहीं लगी है.

पूर्व मंत्री और कनकगिरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शिवराज तंगाडगी के नेतृत्व में सिद्धारमैया और उनके कुछ प्रशंसकों के बीच बायोपिक को लेकर एक दौर की चर्चा हो चुकी है. शिवमोगा में एक पत्रकार ने बताया है कि, इसके बाद सिद्धारमैया ने एक सवाल के जवाब में कहा, "मुझे नहीं पता, कुछ लोग कनकगिरी निर्वाचन क्षेत्र (कोप्पल जिले में) से यह कहते हुए आए थे कि वे एक सिनेमा बनाना चाहते हैं, इससे ज्यादा की मुझे जानकारी नहीं है."

एम एस क्रिएशंस कंपनी बनाएगी फिल्म

यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस फिल्म में अभिनय भी करेंगे, कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा, "नहीं...मैं नहीं...मैं अभिनय नहीं जानता." योजनाओं की पुष्टि करते हुए, तंगदगी ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के कुछ युवा सिद्धारमैया के जीवन की कहानी को एक फिल्म के रूप में सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं और उन्होंने इस उद्देश्य के लिए 'एम एस क्रिएशंस' नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी भी पंजीकृत की है. निर्देशक एक नया व्यक्ति है, फिल्म में सिद्धारमैया की जगह युवक का नाम 'सत्यरतनम' रखा गया है.

तंगदगी ने कहा कि "मेरे कनकगिरी निर्वाचन क्षेत्र के युवाओं की इच्छा है कि वे सिद्धारमैया के जीवन पर एक बायोपिक फिल्म बनाएंगे. इस इच्छा के साथ उन्होंने मुझसे संपर्क किया था. हमने इस संबंध में सिद्धारमैया से मुलाकात की थी. इसके बाद 6,7 या 8 दिसंबर को सिनेमा बनाने के लिए उनकी स्वीकृति प्राप्त करने जाएंगे" उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक अच्छी फिल्म बनेगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: ‘गद्दार’ पर बवाल के बीच साथ दिखे अशोक गहलोत और सचिन पायलट, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget