एक्सप्लोरर

'मानसिक यातना झेल रही पत्नी', MUDA मामले में बोले सिद्धारमैया, जमीन वापसी की बताई वजह

MUDA Scam: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने सोचा था कि MUDA मामले पर लंबी लड़ाई लडूंगा लेकिन मेरी पत्नी मानसिक रूप से काफी परेशान है. 

MUDA Scam: मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) मामले में मुश्किलों में घिरे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार (एक अक्टूबर) को मीडिया से बात की. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि MUDA मामले से मेरी पत्नी भावनात्मक रूप से काफी परेशान है और उन्हें मानसिक यातना का भी सामना करना पड़ रहा है.

सीएम सिद्धारमैया ने कहा, 'MUDA मामले के आरोपों के बीच मेरी पत्नी घृणा की राजनीति का शिकार बनी हैं और इस वजह से ही उन्होंने प्राधिकरण को जमीन वापस करने का फैसला किया है. समझ नहीं आ रहा कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला क्यों दर्ज किया है.'

जमीन वापस करने पर क्या कहा? 

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, 'मेरी पत्नी पार्वती ने आवंटित 14 भूखंडों के स्वामित्व और कब्जे को छोड़ने का निर्णय लिया है जो उन्हें MUDA से आवंटित की गई थी. मैं अपनी पत्नी के जमीन वापस करने के फैसले से काफी हैरान हूं.' बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती ने सोमवार (30 सितंबर) को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) को पत्र लिखकर उन्हें आवंटित 14 भूखंडों को वापस करने की पेशकश की है. पार्वती का पत्र MUDA भूमि आवंटन में कथित घोटाले को लेकर बढ़ते विवाद के बीच आया है.

विपक्ष पर लगाया आरोप

विपक्ष पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनके परिवार को बेवजह राजनीतिक लड़ाई में घसीटने का आरोप लगाया. सिद्धारमैया ने कहा, 'मेरा रुख इस अन्याय के आगे बिना झुके लंबी लड़ाई लड़ने का था लेकिन मेरी पत्नी मेरे खिलाफ की जा रही राजनीतिक साजिशों से काफी परेशान हो गई थी. परेशान होकर ही उन्होंने साइटों को वापस करने का फैसला किया. मेरी चार दशकों की राजनीति में पत्नी ने कभी भी हस्तक्षेप नहीं किया. हालांकि, मै उनके इस फैसले का सम्मान करता हूं.'

क्या बोले MUDA कमिश्नर?

MUDA कमिश्नर रघुनंदन बैत ने मीडिया से कहा, 'मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी का साइटों को वापस करने का लेटर मेरे पास है. सीएम के बेटे यतेंद्र सिद्धारमैया ने हमारे ऑफिस आकर ये लेटर दिया जिसमें साइटों को वापस करने की जानकारी दी गई है. कानून के मुताबिक इस पूरे मामले पर कार्रवाई होगी. हम आगे की सलाह के बाद ही इस मुद्दे पर अगला निर्णय लेंगे.'

ये भी पढ़ें: PM मोदी के बनाए ढांचे पर राहुल गांधी ने दागे सवाल, बोले- 25 लोग हजारों करोड़ की शादी कर सकते पर किसान तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget