एक्सप्लोरर

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने 1 जून से धार्मिक स्थल खोलने की मांगी इजाजत, पीएम मोदी को लिखा खत

देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है. तभी से धार्मिल स्थल भी बंद है. इसकी वजह ये है ताकि मंदिरों या मस्जिदों में भीड़ एकत्र होने से रोका जा सके और सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे.

बेंगलुरु: कोरोना महामारी के चलते पूरा देश पिछले दो महीनों से लॉकडाउन है. लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक लागू रहेगा. इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है और चौथा लॉकडाउन खत्म होने के बाद 1 जून से धार्मिक स्थल खोलने देने की इजाजत देने की बात कही है.

सीएम येदियुरप्पा ने कहा, लॉकडाउन नियमों में कुछ बदलाव से पहले केंद्र सरकार से अनुमति लेनी होती है. इसलिए राज्य 1 जून से धार्मिक स्थल को खोलने के लिए केंद्र सरकार की अनुमति का इंतजार करेगा. अगर अनुमति मिलती है तो पूजा स्थल एक जून से खोल दिए जाएंगे.

देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है. तभी से धार्मिल स्थल भी बंद है. इसकी वजह ये है ताकि मंदिरों या मस्जिदों में भीड़ एकत्र होने से रोका जा सके और सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे. हालांकि लॉकडाउन के बाद से अबतक कई प्रतिबंधों पर छूट दे दी गई है. बस, ट्रेन, हवाई सेवा से लेकर दुकानें खोलने की इजाजत दे दी गई है. हालांकि सिनेमा हॉल, मॉल और धार्मिक स्थल अभी भी बंद हैं.

यूपी में धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र इससे पहले यूपी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर धार्मिक स्थल खोलने की मांग की थी. पत्र में कहा गया था कि जिस तरह से आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोले जाने का आदेश केंद्र और राज्य सरकारों ने जारी किया है, उसी तरह अब देश के सभी छोटे-बड़े, मठ- मंदिरों, गिरजाघर, मस्जिद गुरूद्वारों को भी श्रद्घालुओं के लिए खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए.

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने भी बीते दिनों प्रदेश भर के मठ मंदिर खोले जाने की मांग उठाई थी. उन्होंने कहा था, "लगभग पिछले दो महीने से मंदिरों के बंद होने की वजह से पुजारियों और अन्य कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है. जब राजस्व के लिए सरकार शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे सकती है, तो दूसरी दुकानें और मंदिरों को भी खोलने की अनुमति दे देनी चाहिए."

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला! शादी से किया इनकार तो युवती को HIV संक्रमित खून का लगाया इंजेक्शन
हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला! शादी से किया इनकार तो युवती को HIV संक्रमित खून का लगाया इंजेक्शन
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के 22 जहाज, एलपीजी समेत क्या-क्या रुका? शिपिंग मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारत के 22 जहाज, LPG समेत क्या-क्या रुका? मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच संकट में भारतीय नाविक, FSUI ने पीएम मोदी से लगाई बचाने की गुहार, जानें पूरा मामला
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच संकट में भारतीय नाविक, FSUI ने पीएम मोदी से लगाई बचाने की गुहार, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Embed widget