एक्सप्लोरर

कर्नाटक उपचुनाव : होसकोटे सीट पर सभी उम्मीदवार हैं अरबपति, त्रिकोणीय है मुकाबला

उम्मीदवार नागराज के पास प्राडो, फॉर्च्यूनर, बेंज, बोलेरो, लैंड रोवन और एक आई10 कार है जिनकी कुल कीमत 2.54 करोड़ रुपये है, वहीं उनकी पत्नी के नाम 1.72 करोड़ रुपये कीमत की पोर्श कार है.

बेंगलुरूः कर्नाटक में पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनावों में जिन 15 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, उनमें होसकोटे एक ऐसी सीट है जहां सारे उम्मीदवार अरबपति हैं. बेंगलुरू के पास स्थित विधानसभा सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. सत्तारूढ़ बीजेपी ने अयोग्य ठहराये गये कांग्रेस के पूर्व विधायक एमटीबी नागराज को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस ने हेब्बल के विधायक बी सुरेश की पत्नी पद्मावती को प्रत्याशी बनाया है.

नागराज के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 1,200 करोड़ रुपये की है जो पिछले 18 महीने में 180 करोड़ रुपये बढ़ी है. पिछले दिनों अयोग्य करार दिये गये 17 विधायकों में शामिल नागराज के पास 419.28 करोड़ रुपये चल संपत्ति, वहीं उनकी पत्नी एम शांताकुमारी के नाम 167.34 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है.

नागराज के पास प्राडो, फॉर्च्यूनर, बेंज, बोलेरो, लैंड रोवन और एक आई10 कार है जिनकी कुल कीमत 2.54 करोड़ रुपये है, वहीं उनकी पत्नी के नाम 1.72 करोड़ रुपये कीमत की पोर्श कार है. इसी तरह कांग्रेस उम्मीदवार पद्मावती और उनके विधायक पति बी सुरेश की कुल संपत्ति 424 करोड़ रुपये की है.

पद्मावती के चुनाव हलफनामे के मुताबिक उनका पेशा कारोबार है. दोनों के पास 16.63 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 407 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. संपत्ति में बड़ी हिस्सेदारी सुरेश की है. दोनों के पास 3.13 करोड़ रुपये कीमत की कारें हैं जिनमें प्राडो, ऑडी, आई20, जेसीबी, बेंज, इनोवा और महिंद्रा जीप है.

निर्दलीय उम्मीदवार सरत बाचेगौड़ा ने हलफनामे में पत्नी प्रतिभा के साथ 138 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. चिकबल्लापुरा से बीजेपी सांसद बी एन बाचेगौड़ा के बेटे सरत ने अपना पेशा लोक सेवा और कारोबार बताया है.

राजनीति से संन्यास के सवाल पर बोले गिरिराज सिंह- जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होते ही कह दूंगा अलविदा

Unnao में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिलने पर भड़के किसान, खेतों में आग लगाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget