एक्सप्लोरर

कर्नाटक: येदियुरप्पा ने दिखाए बगावती तेवर, हाईकमान की मंजूरी के बिना सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे- सूत्र

कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर ने कांग्रेस के दो बागी और एक निर्दलीय विधायक को अयोग्य ठहराया था. बाकी बाकी विधायकों पर अभी फैसला जल्द लेने की बात कही. सिर्फ तीन विधायकों को अयोग्य ठहराने के पीछे बड़ी रणनीति मानी जा रही है.

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति से बहुत बड़ी खबर सामने आई है. बीएस येदियुरप्पा राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. सूत्रों के मुताबिक येदियुरप्पा दोपहर 12.30 बजे शपथ ले सकते हैं. येदियुरप्पा ने कहा कि मैं दस बजे राज्यपाल से मिलने जाऊंगा. कल तक स्पीकर की ओर से दो कांग्रेस और एक निर्दलीय विधायक को बर्खास्त करने के फैलसे को मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा था. इसे येदियुरप्पा के सीएम बनने की राह में कहीं ना कहीं एक रोड़े के रूप में देखा जा रहा था. लेकिन अब येदियुरप्पा स्पीकर के फैसले के बावजूद राजभवन पहुंच कर सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले हैं.

तीन विधायकों को अयोग्य करार देने के स्पीकर के फैसले को कांग्रेस के बाकी बागी विधायकों को वापस बुलाने के मौके के तौर पर देखा जा रहा है. येदियुरप्पा के इस फैसले के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो गया कि अगर कांग्रेस व्हिप जारी करती हे तो सभी विधायकों को सदन में मौजूद रहना पड़ेगा और पक्ष में ही वोट करना होगा. ऐसे में येदियुरप्पा किस तरह फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर पाएंगे?

पार्टी हाईकमान से ग्रीन सिग्नल के बिना ही सरकार बनाने का दावा पेश करना येदियुरप्पा के बगावती सुर दिखा रहा है. दरअसल गुरुवार को दिल्ली में कर्नाटक के नेताओं ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी. अमित शाह के साथ मीटिंग इस बात का फैसला नहीं हो सका कि गर्वनर के पास दावा पेश करने के लिए कब जाना है. अमित शाह ने बागी विधायकों पर स्पीकर के फैसले आऩे तक इंतजार करने को कहा है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी हाई कमान स्थाई सरकार देने के लिए समय लेकर विचार विमर्श कर रहा है. ऐसे में येदियुरप्पा का अचानक राजभवन जार सरकार बनाने का दावा पेश करना हैरान करता है.

कल कर्नाटक में क्या हुआ? कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने कांग्रेस के दो बागी विधायकों रमेश जरकिहोली और महेश कुमातल्ली को अयोग्य घोषित कर दिया है. इन दोनों विधायकों को 2023 में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने तक अयोग्य घोषित किया गया है. इनके अलावा कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने निर्दलीय विधायक आर. शंकर को भी 2023 में उनका कार्यकाल समाप्त होने तक सदन की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया.

स्पीकर ने मुताबिक अगले कुछ दिनों में बाकी 14 बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लिया जाएगा. स्पीकर ने यह भी कहा कि बागी विधायकों को उनके समक्ष उपस्थित होने का अब और मौका नहीं मिलेगा और अब यह अध्याय बंद हो चुका है. उन्होंने कहा, ‘कानून सबके लिये समान है. चाहे वह मजदूर हो या भारत का राष्ट्रपति.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
बंगाल में SIR अधिकारियों को बंधक बनाने पर ECI सख्त, SC की फटकार के बाद NIA के हवाले जांच
बंगाल में SIR अधिकारियों को बंधक बनाने पर ECI सख्त, SC की फटकार के बाद NIA के हवाले जांच
US-इजराइल हमलों के बीच अब तक कितने भारतीयों की ईरान से वापसी? सरकार ने बताया आंकड़ा
US-इजराइल हमलों के बीच अब तक कितने भारतीयों की ईरान से वापसी? सरकार ने बताया आंकड़ा
लोकसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस विधेयक पास, कांग्रेस ने किया वॉकआउट, जानें मंत्री रिजिजू क्या बोले?
लोकसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस विधेयक पास, कांग्रेस ने किया वॉकआउट, जानें मंत्री रिजिजू क्या बोले?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: ट्रंप का फितूर...दुनिया के लिए बना नासूर! | Donald Trump | Iran US Israel War
UP News: देश भर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम | Lakhimpur Khiri
Iran- Israel War: Trump का 21 दिन का अल्टीमेटम, 'अगले 3 हफ्ते होंगे ईरान के लिए सबसे भयानक
Chitra Tripathi: बैकफुट पर 'सुपरपावर', जंग में सरेंडर! | America | Trump | Khamenei | Mahadangal
Iran IsraeL War Update: सुपरपावर की ताकत 'बेअसर'? बहुत बुरा फंसे ट्रंप! | Trump on Iran War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकला 21 साल का लड़का, रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ा
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकला 21 साल का लड़का, रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ा
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget