एक्सप्लोरर

बंदूक से खेलते वक्त छोटे भाई ने दबाया ट्रिगर, 7 साल के मासूम की मौके पर मौत

Karnataka News: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बंदूक रखने वाले शख्स के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.

Karnataka 7 Year Boy Killed: बेंगलुरु में एक सात साल के बच्चे की बंदूक से खेलते वक्त गोली चलने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना शनिवार (17 दिसंबर) दोपहर रामनगर जिले (Ramnagar District) के कनकपुरा तालुक के कडुशिवनहल्ली गांव में हुई. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश (UP) के चंदौली जिले के रहने वाले अमीनुल्लाह के पुत्र शमाबीन के रूप में हुई है. 

पुलिस ने कहा कि अमीनुल्लाह खेत में मजदूरी का काम करता है और उसके छह बच्चे हैं. पुलिस ने बड़े भाई को गोली मारने के आरोप में छोटे भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसके अलावा पुलिस ने अमीनुल्ला के मालिक मल्लेश (51) को भी अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत गिरफ्तार किया है. 

यूपी से कर्नाटक शिफ्ट हुआ था परिवार

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, अमीनुल्लाह और उनका परिवार 5-6 महीने पहले कर्नाटक आया था और मैसूरु में काम कर रहा था. मैसूरु में काम खत्म होने से पहले अमीनुल्लाह ने अपने दोस्त अजय प्रजापति से संपर्क कर उनसे कुछ काम खोजने के लिए कहा. कोडिहल्ली में काम करने वाले प्रजापति ने परिवार को कोडिहल्ली आने के लिए कहा, जिसके बाद अमीनुल्लाह का परिवार 14 दिसंबर को कोडिहल्ली में शिफ्ट हो गया और नौकरी की तलाश में लग गया. मल्लेश ने उन्हें अपने खेत में काम करने का प्रस्ताव दिया. इसके बाद परिवार शुक्रवार को वहां गया और एक शेड में रहने लगा.

अमीनुल्लाह और उनकी पत्नी शनिवार की सुबह अपने चार बच्चों के साथ शमाबीन और एक अन्य बेटे को छप्पर में छोड़कर प्रजापति के घर चले गए. उनके छोटे बेटे ने लगभग डेढ़ बजे उनसे फोन पर संपर्क किया और उन्हें तुरंत घर आने के लिए कहा. अमीनुल्ला अपनी पत्नी के साथ जैसे ही घर पहुंचा उन्होंने शमाबीन को खून से लथपथ पड़ा देखा. बेटे को खून में लथपथ देख अमीनुलल्ला और उसकी पत्नी के होश उड़ गए. उन्होंने अपने बेटे से इसके बारे में पूछा.

बंदूक से खेलते वक्त चली गोली

बेटे ने अमीनुल्ला को बताया कि वह शेड में खेल रहा था और खेलते-खेलते बोरियों के पास रखी बंदूक के पास चला गया. बंदूक देखकर वह उसके साथ खेलने लगा और इसी दौरान उससे बंदूक का ट्रिगर दब गया. ट्रिगर दबने से उसमें से निकली गोली उसके बड़े भाई शमाबीन के सिर पर जा लगी, जिस वक्त गोली चली उस समय शमाबीन फर्श पर बैठकर खाना खा रहा था.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शमाबीन के छोटे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, मल्लेश ने पुलिस को बताया कि उसे यह हथियार कहीं से मिला था, जिसे उसने शेड में रख दिया था. वह इस बात से बिल्कुल अंजान था कि बंदूक पहले से लोड की गई है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Exclusive: हिमाचल ने दिया ताज...कैसे चलाएंगे राज? सीएम सुक्खू ने abp से बातचीत में दिया हर सवाल का जवाब, पढ़ें इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget