एक्सप्लोरर

सरकार गिरने के बाद कर्नाटक बीजेपी का ट्वीट-भ्रष्ट और अपवित्र गठबंधन के युग की विदाई हुई

कर्नाटक बीजेपी ने लिखा कि ये कर्नाटक के लोगों की जीत है. ये एक भ्रष्ट और अपवित्र गठबंधन के युग का अंत है. हम कर्नाटक के लोगों के लिए स्थिर और सशक्त शासन का वादा करते हैं. साथ मिलकर हम कर्नाटक को दोबारा समृद्ध बनाएंगे.

नई दिल्लीः कर्नाटक के राजनीतिक नाटक का अंत हो गया और कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की कुमारस्वामी नीत सरकार आज गिर गई. कई दिनों तक चली उठापठक के बाद आखिरकार आज विश्वास मत हुआ और 14 महीने पुरानी कुमारस्वामी सरकार इसमें बहुमत साबित नहीं कर पाई. कुमारस्वामी की सरकार के खिलाफ विश्वास मत में 105 वोट पड़े और सरकार के पक्ष में सिर्फ 99 वोट पड़े. इस तरह 6 वोट से कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन की सरकार गिर गई.

सरकार के गिरने के बाद कर्नाटक बीजेपी ने इसे लेकर ट्वीट किया और पहले ट्वीट में लिखा 'कर्मों का खेल'.

वहीं दूसरे ट्वीट में कर्नाटक बीजेपी ने लिखा कि ये कर्नाटक के लोगों की जीत है. ये एक भ्रष्ट और अपवित्र गठबंधन के युग का अंत है. हम कर्नाटक के लोगों के लिए स्थिर और सशक्त शासन का वादा करते हैं. साथ मिलकर हम कर्नाटक को दोबारा समृद्ध बनाएंगे.

कर्नाटक में 23 मई को कुमारस्वामी सरकार ने कार्यभार संभाला था और आज 23 जुलाई को कर्नाटक सरकार गिर गई. इस तरह ठीक 14 महीनों के बाद कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन की सरकार को हटना पड़ा.

किस तरह गिरी कुमारस्वामी की सरकार करनाटक विधानसभा में विधायकों की संख्या 224 है और आज 19 विधायक सदन में अनुपस्थित रहे. स्पीकर रमेश कुमार ने वोट नहीं किया क्योंकि सदन में टाई की स्थिति नहीं बनी थी. इस तरह कुल 204 विधायकों ने एच डी कुमारस्वामी की सरकार के विश्वास मत परीक्षण में हिस्सा लिया. इसमें से 99 विधायरों ने सरकार के पक्ष में और 105 विधायकों ने सरकार के खिलाफ वोट किया और 6 वोट से 14 महीने पुरानी गिर गई.

कर्नाटक विधानसभा में कुमारस्वामी की सरकार गिराने के बाद कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बी एस येदुरप्पा ने विक्ट्री साइन दिखाया और बीजेपी के विधायकों ने उन्हें बधाई दी.

कर्नाटक फ्लोर टेस्ट LIVE: कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिरी, थोड़ी देर में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे कुमारस्वामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget