एक्सप्लोरर

Karnataka Bandh: बिजली की बढ़ती कीमतों के खिलाफ KCCI ने किया कर्नाटक बंद का ऐलान, जानें क्या खुला, क्या बंद

Karnataka Bandh Today: कर्नाटक में बिजली की दरों में बढ़ोतरी के बाद आज यानी 22 जून को राज्य बंद करने का ऐलान किया गया है. आइए जानते हैं कि इससे किन-किन चीजों पर असर पड़ने वाला है.

Karnataka Bandh: बिजली की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कर्नाटक चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) ने गुरुवार (22 जून) को कर्नाटक बंद का ऐलान किया है. इसके साथ ही सभी व्यापारिक और उद्योग संगठनों से राज्य को बंद करने के लिए सहयोग मांगा गया है. कर्नाटक बंद के एलान के बाद इसका थोड़ा बहुत असर लोगों पर भी पड़ सकता है. केसीसीआई का कहना है कि इससे पहले भी हमने हड़ताल को लेकर चेताया था, लेकिन इसके बावजूद भी कोई समाधान नहीं निकाला गया.

केसीसीआई अध्यक्ष विनय जावली ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह बंद सिर्फ व्यापारिक संगठनों के लिए हैं. इससे जरूरत की चीजों और वाहनों की आवाजाही पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. इतना ही नहीं उन्होंने सभी व्यापारिक और उद्योग संगठनों से अपील की है कि 22 जून को वो अपने प्रतिष्ठान बंद रखने में हमारा सहयोग करें.

चेतावनी के बाद भी सरकार ने नहीं निकाला समाधान
विनय जावली ने आगे बताया कि पिछले आठ दिनों से हम बिजली दरों में बढ़ोतरी के बाद होने वाले प्रभाव की गंभीरता बताने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक इसको लेकर कोई समाधान नहीं निकाला गया है. इससे पहले भी कई बार हड़ताल की चेतावनी दी गई है, लेकिन सरकार की तरफ से कोई विचार नहीं किया गया है. 

क्या है मामला

दरअसल, कर्नाटक इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने 12 मई को बिजली की दरों में 70 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी का आदेश दिया था, जिसके बाद जमकर सियासी घमासान हुआ. वहीं बीजेपी भी इसको लेकर कांग्रेस पर हमलावर नजर आई और सिद्धारमैया की सरकार पर बिजली की दरें बढ़ाने का आरोप लगाया. अब यही वजह है कि कर्नाटक चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने 22 जून को राज्य बंद का ऐलान किया है. 

किन-किन चीजों पर पड़ेगा असर

  • कर्नाटक बंद करने का ऐलान फिलहाल एक दिन के लिए किया गया है. मौटे तौर पर इसका असर व्यापारिक उद्योगों और प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा.
  • कर्नाटक में जरूरी सेवाएं इस बंद के बाद बाधित नहीं होंगी. इसके साथ ही इसका असर वाहनों की आवाजाही पर भी नहीं पड़ेगा.
  • इमरजेंसी सेवाओं पर भी इस बंद का कोई असर नहीं पड़ने वाला है.
  • इसके अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का फैसला भी स्वैच्छिक है जिसको लेकर कोई अनिवार्यता नहीं है.  

यह भी पढ़ें:-

Income Tax Raid: सोना व्यापारियों के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, दिल्ली-यूपी समेत कई जगह रेड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget