एक्सप्लोरर

भाषा विवाद को लेकर कर्नाटक में बंद का ऐलान, जानें क्या खुला और क्या रहेगा बंद

22 March Bandh: आरोप है कि मराठी भाषा न बोलने को लेकर बस कंडक्टर के साथ मारपीट की गई. इसके विरोध में शनिवार (22 मार्च, 2025) को बंद का ऐलान किया गया है.

Karnataka Bandh: कर्नाटक में कन्नड़ समर्थक ग्रुप्स ने शनिवार (22 मार्च, 2025) को 12 घंटे के लिए राज्यव्यापी बंद का बुलाया है. बेलगावी में कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के बस कंडक्टर पर मराठी न बोलने पर कथित तौर पर हमला किया गया था और इसी के विरोध में बंद का ऐलान किया गया है.

कंडक्टर पर कथित तौर पर मराठी में बात न करने के लिए हमला किया गया था, जिससे क्षेत्र में मौजूदा भाषाई और क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है. इसके विरोध में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद की घोषणा की गई. बंद का ऐलान ऐसे समय किया गया है जब परीक्षाएं चल रही हैं, जिससे छात्रों की चिंताएं बढ़ गई हैं. कुछ शिक्षण संस्थानों ने बंक के प्रति समर्थन जताया है.

किसने किया बंद का समर्थन?

वहीं, कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) और बैंगलोर महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संघों ने भी बंद का समर्थन किया है और बस सर्विस बंद रखने का संकेत दिया है. इसके अलावा ओला, उबर ओनर्स एंड ड्राइवर्स एसोसिएशन के साथ-साथ कई ऑटो-रिक्शा यूनियनों ने समर्थन दिया है.

क्या-क्या रहेगा खुला?

बंद के बावजूद, कर्नाटक भर में होटल खुले रहेंगे. बैंगलोर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी राव ने पुष्टि की कि एसोसिएशन इस मुद्दे का समर्थन करता है, लेकिन होटल हमेशा की तरह काम करेंगे क्योंकि वो पब्लिक की जरूरत की सर्विस देते हैं. अस्पताल और मेडिकल सर्विस, मेट्रो सर्विस और जरूरी सामान की दुकानें हमेशा की तरह काम करेंगी. दूध सप्लाई भी बंद नहीं होगी.

इस बीच, CAMS महासचिव शशिकुमार ने कन्नड़ संगठनों से बंद की तारीख पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. कक्षा 1 से कक्षा 9 तक के छात्र अपनी शैक्षणिक परीक्षाओं के बीच में हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अप्रत्याशित स्कूल की छुट्टी उनकी पढ़ाई को बाधित कर सकती है.

क्या है मांग?

कर्नाटक बंद के आयोजकों ने मराठी समर्थक ग्रुप्स पर प्रतिबंध लगाने सहित कई मांगें रखी हैं. संगठनों ने कर्नाटक में महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है, उन पर हिंसा को बढ़ावा देने और सौहार्द को बिगाड़ने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें: नकली खून, धारदार हथियार.. बीच सड़क बनाई मर्डर की रील, मची अफरातफरी, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget