एक्सप्लोरर

कर्नाटक: स्पीकर ने आज बागी 14 विधायकों को अयोग्य करार दिया, फिलहाल नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

कर्नाटक में विधानसभा स्पीकर ने आज 14 बागी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया है. इनमें से 10 विधायक कांग्रेस के हैं जबकि तीन विधायक जेडीएस से हैं. एक विधायक निर्दलीय हैं. इस कुलमिलाकर अब तक 17 विधायक अयोग्य करार दिए जा चुके हैं. सोमवार को कर्नाटक में बीजेपी सरकार बहुमत परीक्षण करेगी.

बेंगलुरु: कर्नाटक का सियासी ड्रामा अभी थमा नहीं है. विधानसभा स्पीकर के आर रमेश कुमार ने आज 14 विधायकों को आयोग्य करार दे दिया है. इससे पहले स्पीकर ने तीन विधायकों को आयोग्य करार दिया था. यानी अब आयोग्य करार दिए गए विधायकों की संख्या 17 हो गई है. स्पीकर के इस फैसले के बाद अब ये विधायक 15वीं विधानसभा के कार्यकाल के खत्म होने तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.

अयोग्य करार दिए गए विधायकों में 13 कांग्रेस के, तीन जेडीएस के और एक निर्दलीय

अयोग्य करार दिए गए विधायकों में 13 कांग्रेस के, तीन जेडीएस के और एक निर्दलीय है. बता दें कि इससे पहले विधानसभा स्पीकर के आर रमेश कुमार ने गुरुवार को तीन विधायकों को अयोग्य घोषित किया था. राज्य में  कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली है. येदियुरप्पा को कल विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा.

अब क्या होगी विधानसभा की स्थिति?

राज्य में विधानसभा की 224 सीटें हैं. ऐसे में 17 विधायकों के आयोग्य हो जाने के बाद अब सदन में विधायकों की संख्या 207 रह गई है.  यानी अब बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 104 होगा. 23 जुलाई को जब कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत पेश किया गया तो कुमारस्वामी के पक्ष में सिर्फ 99 वोट पड़े और सरकार गिर गई, जबकि बीजेपी के पक्ष में 105 वोट पड़े. ऐसे में स्पष्ट है कि कल बीजेपी को विश्वास मत हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

बता दें कि कर्नाटक में सत्ता में आने के बाद बीजेपी विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक स्पीकर अगर अपने मन से इस्तीफा नहीं देते हैं तो बीजेपी यह कदम उठा सकती है. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने स्पीकर को पद छोड़ने के लिए साफ संदेश दिया है.

यह भी पढें-

कुलदीप बिश्नोई के घर चार दिन चला आयकर विभाग का छापा, कांग्रेस ने कहा- आवाज दबाने की साजिश

एमपी: शिवराज बोले- पार्टी विधायकों के साथ कांग्रेस ने जो खेल शुरू किया है उसका अंत BJP करेगी

भगोड़े माल्या ने सुप्रीम कोर्ट को लिखी चिट्ठी, कहा- मेरी और मेरे घरवालों की संपत्ति जब्त न की जाए

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget