एक्सप्लोरर

Karnataka Assembly: कर्नाटक में श्रीराम सेना का एलान, 2023 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय लड़ाएंगे 25 उम्मीदवार

कर्नाटक में अगले साल 2023 में मई महीने में चुनाव हो सकते हैं. गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद सभी पार्टियों का अगला ठिकाना कर्नाटक ही है. पार्टियों ने इसको ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

Karnataka Assembly Election: कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने जा रहे है. इसको लेकर प्रदेश में श्रीराम सेना ने एलान किया है कि वह भी इन चुनावों में उनके दल के कार्यकर्ता अपनी उम्मीदवारी पेश करेंगे. श्रीराम सेना (Shri Ram Sena) के 25 सदस्य 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार (Independent Candidate) के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. 

इसके मुखिया प्रमोद मुथालिक ने बताया कि ये 25 उम्मीदवार बेंगलुरु से लेकर उत्तरी कर्नाटक तक के विधानसभा क्षेत्रों में अपनी उम्मीदवारी पेश करेंगे.राज्य विधानसभा के सभी 224 सदस्यों का चुनाव करने के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव मई 2023 के आसपास होने वाला है.

क्या है श्रीराम सेना?
श्री राम सेना एक हिंदूवादी संगठन हैं जिसकी स्थापना 1960 के दशक में कल्कि महाराज ने की थी. यह संगठन मोरल पुलिसिंग की गतिविधियों के कारण खबरों और विवादों में रहता है. इस संगठन की वेबसाइट के मुताबिक, यह संघ परिवार के संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार के विचारों से प्रेरित है.

2009 में इस संगठन ने बैंगलोर के पब में महिलाओं पर हमला किया. यह संगठन महिलाओं के शराब, डांस और पश्चिमी परिधान पहनने का विरोध करते हुए भारतीय संस्कृति, सभ्यता को बढ़ावा देता हैं. प्रमोद मुथालिक इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. 

कब है कर्नाटक विधानसभा चुनाव?
अगर 2018 के चुनावों पर नजर डालें तो कर्नाटक में 2023 मई में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. इन चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इस समय प्रदेश में बीजेपी सत्ता में है. गुजरात में हुए विधानसभा चुनावों के बाद सभी पार्टियों ने वहां के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. 

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्य की 224 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह दी है तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मंगलवार (13  दिसंबर) को पार्टी नेताओं की मीटिंग बुलाई थी.

India China Face-Off: तवांग झड़प को लेकर संसद में हंगामा, विपक्ष ने सरकार को घेरा, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने दिया जवाब | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget