एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव के लिए अमित शाह ने बनाई ये रणनीति, JDS के गढ़ में सधेगा वोक्कालिंगा समुदाय

Karnataka Assembly Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में कहा कि जेडीएस-कांग्रेस को बहुत मौके मिल चुके हैं और वो एक-दूसरे से मिले हुए हैं.

Amit Shah In Karnataka: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने कर्नाटक दौरे पर बूथ स्तर के बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में हिस्सा लिया. उन्होंने कर्नाटक में अगले साल मई महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जमीनी स्तर पर की जाने वाली तैयारियों का जायजा लेने के लिए ये बैठक की. इस बैठक में सीएम बसवराज बोम्मई के साथ राज्य के गृह मंत्री अरगा जननेंद्र, बीजेपी महासचिव और राज्य के प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और राष्ट्रीय सचिव सीटी रवि मौजूद रहे.

बीजेपी पुराने मैसुरू के इलाके में अपनी सियासी जमीन तैयार करने की लगातार कोशिश कर रही है. इस इलाके में जेडीएस और कांग्रेस का जनाधार काफी मजबूत है. इस इलाके में बीजेपी को 2019 में जीत हासिल हुई थी, जब एक जेडीएस नेता ने पाला बदल लिया था. इससे पहले शुक्रवार को अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की मौजूदगी में मांड्या जिले में एक मेगा डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया था.

मांड्या में यूं खत्म होगा जेडीएस का बोलबाला

बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मांड्या जिले में वोक्कालिंगा समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम में कहा कि जेडीएस-कांग्रेस को बहुत मौके मिल चुके हैं और वो एक-दूसरे से मिले हुए हैं. इस बार मांड्या और मैसुरु में कमल खिलेगा. हम बहुमत जीतेंगे. उन्होंने बीजेपी की हिंदुत्व और विकास की रणनीति पर जोर देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2013 से 2018 तक सीएम रहे सिद्धारमैया ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के खिलाफ मुकदमे वापस लिए. शाह ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद पीएफआई पर प्रतिबंध लगा और उसके नेता गिरफ्तार हुए.

वोक्कालिंगा समुदाय पर बीजेपी की नजर

पुराने मैसुरु इलाके के मांड्या जिले में साल विधानसभा सीटें हैं. जिनमें से 6 पर जेडीएस का कब्जा है और एक पर बीजेपी ने उपचुनाव में जीत हासिल की थी. बता दें कि कर्नाटक में वोक्कालिंगा समुदाय की आबादी करीब 15 फीसदी है और लिंगायत के बाद दूसरा सबसे बड़ा वोट बैंक है. वोक्कालिंगा समुदाय का पुराने मैसुरु इलाके में दबदबा है. हालांकि, ये समुदाय अब तक भाजपा से दूर ही रहा है.

वोक्कालिंगा समुदाय के मठ भी पहुंचे अमित शाह

अमित शाह अपने कर्नाटक दौरे पर वोक्कालिंगा समुदाय में बड़ा प्रभाव रखने वाले आदि चुंचनगिरी मठ गए. यहां उन्होंने मठ के निर्मलानंदनाथ स्वामी जी से मुलाकात की. अमित शाह ने लंबे समय से रूके कैबिनेट विस्तार को लेकर भी हामी भरी. जिसके जरिये केएस ईश्वरप्पा और रमेश झारकोली जैसे नेताओं को 2023 के चुनाव से पहले साधा जाएगा. मांड्या में शाह ने 2024 में अयोध्या में राम मंदिर, केदारनाथ, बद्रीनाथ, काशी विश्वनाथ के विकास के मुद्दों के जरिये लोगों के बीच जगह बनाने का हर संभव दांव खेला है.

ये भी पढ़ें:

Karnataka Election: PFI पर कार्रवाई का जिक्र कर अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, कहा- 'सिद्धारमैया ने सीएम रहते हुए 1700 कैडरों को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget