एक्सप्लोरर

Karnataka Election: '20 से 22 सीट ही जीत पाएगी, आपने देखा कि...', गठबंधन पार्टनर रहे JDS को लेकर सिद्धारमैया का बड़ा दावा

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है. इसी बीच कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने जेडीएस पर निशाना साधा है.

Karnataka Election 2023: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने लोगों से जनता दल (सेक्युलर) पर विश्वास नहीं करने को कहा और दावा किया कि यह क्षेत्रीय पार्टी 224 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 20-22 सीट ही जीत सकती है. 

वोक्कालिगा समुदाय बहुल मांडया जिला जेडीएस का गढ़ है. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी सरकार को ‘साम्प्रदायिक, भ्रष्ट और जन विरोधी’ बताते हुए लोगों से उसे सत्ता से बेदखल करने और कांग्रेस को कर्नाटक की सत्ता में आने का अवसर देने के लिए कहा है. राज्य में मई तक विधानसभा चुनाव होना है. 

'ऐसा इस बार नहीं करें'
सिद्धारमैया ने कांग्रेस की प्रजा ध्वनि यात्रा में कहा, ‘‘पिछली बार (मांडया जिले में) सात सीटों में आपने (मतदाताओं ने) हमें एक भी सीट नहीं दी थी. इन सभी सात सीटों पर जेडीएस को जीत दिलाई थी, ऐसा इस बार नहीं करें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की नब्ज समझने के बाद यह कह रहा हूं. कांग्रेस का सत्ता में आना सूर्य के पूर्व में उगने जैसा सत्य है. जब हम सरकार गठित करेंगे तब आपकी भी हिस्सेदारी रहेगी. इसलिए कम से कम पांच-छह विधायक भेजिए. हम मांडया के किसानों के साथ होंगे और आपके लिए काम करेंगे.''

'जेडीएस सत्ता में नहीं आएगी'
मांडया जिले की सात विधानसभा सीटों में छह पर अभी जेडीएस का और एक पर बीजेपी का कब्जा है. कांग्रेस के विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘कृपया हम पर विश्वास करें और हमें वोट दीजिए. जेडीएस और बीजेपी पर विश्वास नहीं करें. मांडया में कांग्रेस और जेडीएस के बीच लड़ाई है.’’ उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रीय पार्टी किसी भी सूरत में सत्ता में नहीं आएगी. 

क्या दावा किया? 
सिद्धारमैया ने दावा किया, ‘‘जेडीएस ने 123 सीटों के अपने लक्ष्य को बार-बार दोहराया है. यदि जेडीएस 20-22 सीटों पर जीत हासिल कर लेती है तो इस बार यह अधिकतम होगा. क्या आप उन्हें सत्ता में लाएंगे, क्या वे सत्ता में आएंगे.’’ कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक के लिए पार्टी के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार सहित अन्य नेता भी इस मौके पर उपस्थित थे. 

'बीजेपी और जेडीएस घबरा रही हैं'
सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘बीजेपी और जेडीएस लोगों को किए गए हमारे वादों से घबरा गई हैं और उन्हें चुनावों में हार का डर सता रहा है क्योंकि कांग्रेस ने गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को प्रति माह मुफ्त 10 किलोग्राम चावल देने का वादा किया है.’’

क्या वादे किए? 
सिद्धारमैया ने गृह ज्योति योजना का भी वादा किया, जिसके तहत प्रत्येक परिवार को हर महीने 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी. उन्होंने राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने पर प्रत्येक गृहणी को 2,000 रुपये देने का भी वादा किया. डीके शिवकुमार ने एचडी देवगौड़ा को प्रधानमंत्री और कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने में अपनी पार्टी की भूमिका को याद करते हुए कहा, ‘‘आपने देखा है कि हमारे उन्हें सत्ता देने पर पर क्या हुआ.'' बता दें कि जेडीएस और कांग्रेस ने पिछली बार मिलकर कर्नाटक में सरकार बनाई थी. 

यह भी पढ़ें- 'कर्नाटक का रवैया दुर्योधन जैसा', आखिर क्यों बोले गोवा के बीजेपी नेता? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget