एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: बजरंग दल विवाद पर जयराम रमेश का बीजेपी को जवाब, कहा-गोवा में श्री राम सेना पर प्रतिबंध...

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान कांग्रेस के अपने चुनावी घोषणापत्र में बजरंग दल के खिलाफ कार्रवाई का वादा करने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था.

Bajrang Dal Row: कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद राज्य में दक्षिणपंथी संगठन बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की अटकलों के बीच पार्टी के सीनियर नेता जयराम रमेश ने रविवार (14 मई) को इस मुद्दे को लेकर बयान दिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की युवा शाखा नफरत और हिंसा की राजनीति फैलाने में यकीन करती है.

कांग्रेस नेता ने रमेश ने इसे भगवान हनुमान यानी बजरंगबली के साथ न जोड़ने का अनुरोध किया. उन्होंने आगे कहा, "बजरंग दल अलग है और बजरंग बली अलग है. बजरंग दल नफरत और हिंसा की राजनीति फैलाने में विश्वास रखता है." उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि कोई भी संगठन जो कानून तोड़ता है, धार्मिक नफरत फैलाता है, धार्मिक कट्टरता फैलाता है, सांप्रदायिक हिंसा फैलाता है, उससे कानून और संविधान के अनुसार निपटा जाएगा.”

'गोवा में श्री राम सेना पर प्रतिबंध किसने लगाया'

कांग्रेस के घोषणापत्र का बचाव करते हुए, जयराम रमेश ने बीजेपी के नेतृत्व वाली गोवा सरकार के श्रीराम सेना पर प्रतिबंध लगाने की तरफ इशारा किया. उन्होंने कहा, “गोवा में श्री राम सेना पर प्रतिबंध किसने लगाया? 20 अगस्त 2014 को मुख्यमंत्री कौन थे? मनोहर पर्रिकर? प्रधानमंत्री कौन थे? मिस्टर नरेंद्र मोदी. क्या उन्होंने कहा कि भगवान राम का अपमान किया गया था? यह प्रतिबंध 2018 और 2020 में भी जारी रहा."

श्री राम सेना, जिसे श्री राम सेना के नाम से भी जाना जाता है, बजरंग दल के पूर्व सदस्य प्रमोद मुथालिक की स्थापित किया एक दक्षिणपंथी हिंदू राष्ट्रवादी संगठन है. ये समूह हिंदू संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों के संरक्षण की दिशा में काम करने का दावा करता है, लेकिन इसके आलोचकों का तर्क है कि समूह की गतिविधियां अक्सर व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन करती हैं, असहिष्णुता को बढ़ावा देती हैं और हिंसा को उकसाती हैं.

श्री राम सेना ने 2009 में राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा था. तब इसके सदस्यों ने कर्नाटक के एक शहर मैंगलोर में एक पब पर हमला किया. इस संगठन ने पब में "अनैतिक गतिविधियों" के होने का अनुमान लगाया था. इसी के खिलाफ संगठन के सदस्यों ने वहां हमला बोला था.  इस घटना पर बड़ा विवाद हुआ और संगठन को खासी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी. तब इस संगठन की सतर्कता और नैतिक पुलिसिंग रणनीति की आलोचना हुई थी. 

क्या कहा था कांग्रेस ने घोषणापत्र में ?

कर्नाटक में चुनाव अभियान के दौरान कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव घोषणापत्र में "जाति या धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत" फैलाने वाले संगठनों पर "प्रतिबंध लगाने सहित कानून के अनुसार निर्णायक कार्रवाई" करने का वादा किया था. घोषणा पत्र में कहा गया है, "हम मानते हैं कि कानून और संविधान पवित्र है और बजरंग दल, पीएफआई या अन्य दुश्मनी या नफरत को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों और संगठनों के बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक समुदायों के बीच इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है."

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस संगठन को भगवान हनुमान से जोड़कर इसे चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनावी रैलियों के दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे और कहा, 'कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भगवान हनुमान को ताले में बंद करने का फैसला किया है. शुरू में, उन्होंने प्रभु श्री राम (भगवान राम) को बंद कर दिया. और अब वे 'जय बजरंग बली' कहने वालों को बंद करना चाहते हैं.'

ये भी पढ़ें: Karnataka Election Result: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की रेस में कौन सबसे आगे? किसके पास है ज्यादा विधायकों का समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी और उमस से राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget