एक्सप्लोरर

कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल का विवादित बयान- कायर होते हैं खुदकुशी करने वाले किसान

कर्नाटक के कोडागु जिले के पोनमपेट में किसानों को संबोधित करते हुये कृषि मंत्री ने कहा कि जो किसान आत्महत्या करते हैं, वह कायर हैं.

नई दिल्ली: कर्नाटक के कोडागु जिले के पोनमपेट में किसानों को संबोधित करते हुये कृषि मंत्री ने कहा, 'जो किसान आत्महत्या करते हैं, वह कायर हैं . केवल वह डरपोक ही आत्महत्या करते हैं , जो अपनी पत्नी एवं बच्चों की देख-रेख नहीं कर सकते हैं. ’’

पाटिल पोनमपेट में बांस उत्पादकों को यह बता रहे थे कि कृषि व्यवसाय कितना लाभदायक है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ कायरों को इस बात का अहसास नहीं है और वे आत्महत्या करते हैं.

अपनी बात के समर्थन में, पाटिल ने एक महिला का उदाहरण दिया जिसने सोने की चूड़ियाँ पहन रखी थीं. मंत्री ने कहा, ''जब मैने इस बात की जानकारी ली कि उनके हाथों में सोने की चूड़ियां कहां से आयी है, आप जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा ? उन्होंने कहा कि इस धरती मां ने मुझे 35 साल की मेहनत के लिए यह दिया है . ' पाटिल ने पूछा, 'यह सब सुनकर आपको प्रसन्नता नहीं होती है . ''

उन्होंने कहा कि जब एक महिला पूरी तरह कृषि पर निर्भर है और सफलता प्राप्त करती है तो दूसरे किसान ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं . ' इस पर प्रतिक्रिया देते हुये कर्नाटक कांग्रेस के प्रवक्ता वी एस उगरप्पा ने मंत्री के बयान को कृषक समुदाय को अपमानित करने वाला बताया और इसकी निंदा की है .

उगरप्पा ने बताया, ''यह किसानों का अपमान है . उन्हें (पाटिल को) इसके लिये माफी मांगनी चाहिये . '' कांग्रेस नेता ने कहा कि मंत्री को इस बात की जड़ में जाना चाहिये और यह पता लगाना चाहिये कि कुछ किसान आत्महत्या क्यों करते हैं . उगरप्पा ने कहा, ''कोई किसान आत्महत्या नहीं करना चाहता . कई कारण है, जैसे बाढ़, सूखा ... जिसका समाधान अब तक नहीं हुआ है. समस्या की गंभीरता को समझने के बदले मंत्री इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं . ''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी
अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget