एक्सप्लोरर

Kargil Vijay Diwas: राजनाथ सिंह बोले- PoK भारत का हिस्सा, वहां पर है मां शारदा जी का धाम, पाकिस्तान को लगी मिर्ची

Pakistan On Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान पर पाकिस्तान को मिर्ची लगी है जिसमें उन्होंने कहा था कि POK भारत का हिस्सा पहले भी था, अभी भी है और आगे भी रहेगा.

Rajnath Singh On PoK: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने जम्मू (Jammu) में कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के मौके पर कहा था कि पीओके (PoK) भारत का हिस्सा है और संसद में इस बारे में सर्वसम्मत प्रस्ताव भी पारित है. उन्होंने कहा कि ये कैसे हो सकता है कि शिव के स्वरूप बाबा अमरनाथ हमारे पास हों, लेकिन शक्ति स्वरूपा मां शारदा जी धाम एलओसी (LoC) के उस पार रहे.

अब राजनाथ सिंह के इस बयान पर पाकिस्तान (Pakistan) को मिर्ची लगी है. पाकिस्तान ने कहा है कि जम्मू में हाल ही के कार्यक्रम में भारत के रक्षा मंत्री ने जो टिप्पणी की है वो अनुचित और पूरी तरह से अस्वीकार्य है. पाकिस्तान इसे पूरी तरह से खारिज करता है और कड़ी निंदा करता है. पाकिस्तान ने कहा, 'ये पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय राजनेता ने अवैध रूप से अधिकृत जम्मू-कश्मीर पर ऐसी टिप्पणी की है. इस तरह के भड़काऊ बयान आईआईओजेके की वास्तविकता को नहीं बदल सकते. भारत को याद रखने की जरूरत है कि कश्मीर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवादित मुद्दा है और संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे में है. पाकिस्तान हमेशा IIOJK के लोगों को उनके आत्मनिर्णय के अधिकार दिलाने में हर संभव मदद करना जारी रखेगा.'

राजनाथ सिंह की टिप्पणी पर पाकिस्तान का जवाब

पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भारत को कश्मीरी लोगों के साथ निरंतर क्रूरता और IIOJK की जनसांख्यिकीय संरचना को बदलने के अवैध प्रयासों से रोकने के लिए व्यावहारिक कदम उठाने का भी आह्वान करता है. पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता का समर्थक है. साथ ही, हम किसी भी आक्रामक मंसूबों को विफल करने में पूरी तरह सक्षम हैं और हमने हाल के दिनों सहित कई मौकों पर इस संबंध में अपने संकल्प और क्षमता का प्रदर्शन किया है.

पाकिस्तान को क्यों लगी मिर्ची

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) रविवार को जम्मू (Jammu) में आयोजित कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने भारतीय सेना की शहादत को याद करते हुए कहा था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पर भारत की संसद (Parliament) में प्रस्ताव पारित हुआ था. पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा था, भारत का हिस्सा है और रहेगा. ये कैसे हो सकता है कि शिव के स्वरूप बाबा अमरनाथ (Amarnath) हमारे यहां हों और मां शारदा शक्ति स्वरूपा LoC के पार हों. उन्होंने कहा कि आज भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है. आज भारत (India) बोलता है तो दुनिया सुनती है.

ये भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- इस युद्ध में भारत को नहीं मिला था दुनिया का साथ

ये भी पढ़ें: Jammu: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज जम्मू दौरा, 2000 शहीदों के परिवार को करेंगे सम्मानित, ऑपरेशनल तैयारियों का भी लेंगे जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget