एक्सप्लोरर

Election Commission: 'चुनाव आयोग पर नहीं रहा भरोसा', क्यों अचानक बोले कपिल सिब्बल, दिया नया फॉर्मूला

Kapil Sibal: कपिल सिब्बल ने ECI को 'निष्क्रिय' और 'विफल' बताते हुए इसके खिलाफ गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आयोग ने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी सही से नहीं निभाई जिससे देश का भरोसा टूट चुका है.

Kapil Sibal On Election Commission: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने निर्वाचन आयोग को 'निष्क्रिय' और ‘विफल’ संस्था बताते हुए गंभीर आलोचना की. उनका कहना है कि निर्वाचन आयोग ने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निभाया है, जिसकी वजह से देश के एक बड़े हिस्से को इस पर भरोसा नहीं रहा. सिब्बल के अनुसार आयोग पर अविश्वास का मुद्दा जितना जल्दी हल किया जाएगा, लोकतंत्र की सुरक्षा की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी.

सिब्बल ने एक इंटरव्यू  में कहा ‘निर्वाचन आयोग ने संविधान के तहत अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया है.’ कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस की ओर से मतदाता लिस्ट में अनियमितताओं के आरोपों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ‘निष्क्रिय’ हो चुका है. सिब्बल ने आगे ये भी कहा कि निर्वाचन आयोग इस समय एक ‘विफल संस्था’ बन चुकी है और देश के लोगों का इसके प्रति विश्वास टूट चुका है.

लोकतंत्र की रक्षा के लिए निर्वाचन आयोग में सुधार जरूरी

सिब्बल ने ये भी कहा कि निर्वाचन आयोग के सुधार के बिना लोकतंत्र की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. उनका मानना है कि यदि निर्वाचन आयोग पर उठ रहे सवालों को समय रहते हल नहीं किया गया तो लोकतंत्र की स्थिरता को गंभीर नुकसान हो सकता है. सिब्बल ने इस मुद्दे को तत्काल सुलझाने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि जितनी जल्दी इसे सुलझाया जाएगा लोकतंत्र की रक्षा उतनी ही ज्यादा सुनिश्चित हो सकेगी.

सिब्बल ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए

कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के अन्य दलों ने मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं. सिब्बल ने कहा कि विपक्षी दलों को ईवीएम के अलावा भी अन्य गंभीर मुद्दों पर ध्यान देना होगा जो चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं. उनका कहना है कि ये समय है जब सभी विपक्षी दल मिलकर इस मुद्दे का समाधान ढूंढें और चुनावी प्रक्रिया को सुधारने के लिए कदम उठाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget