एक्सप्लोरर

कपिल मिश्रा ने फोड़ा केजरीवाल पर ‘शीतल बम’, आरोपों में इस बार संजय सिंह- आशुतोष को घसीटा

 

नई दिल्ली: कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल पर नए आरोप लगाए हैं. कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि चार सौ करोड़ रुपये के हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट घोटाले के आरोपी शीतल प्रसाद सिंह ने संजय सिंह और आशुतोष की रूस यात्रा को स्पॉनसर किया था.

आशुतोष की रूस यात्रा पर कपिल का सवाल

आम आदमी पार्टी से निलंबित दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने कारोबारी शीतल प्रसाद सिंह के हवाले पार्टी के दो बड़े नेता संजय सिंह और आशुतोष पर हमला बोला है.  मिश्रा का आरोप है कि शीतल प्रसाद सिंह नाम का शख्स हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट घोटाले से जुड़ा हुआ है ये जानते हुए भी संजय सिंह और आशुतोष ने शीतल के पैसे पर रूस की यात्रा की.

हाई सिक्युरिटी नंबर घोटाले का मामला

आपको याद होगा कि दिल्ली में 400 करोड़ के हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट घोटाले को लेकर काफी बवाल मचा था और इसकी पोल खुद आम आदमी पार्टी सरकार ने खोली थी. कपिल मिश्रा अरविंद केजरीवाल से सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्हें इस बात की जानकारी थी और अगर थी तो वो अब तक इस मामले पर चुप्पी साधे क्यों बैठे हुए थे.

संजय सिंह ने आरोपों को खारिज किया

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. कपिल मिश्रा ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी की पहली सरकार बनी थी तभी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट घोटाले का भंडाफोड़ हो चुका था इसके बाद भी केजरीवाल जब दूसरी बार मुख्यमंत्री बने तो क्यों नहीं शीतल की कंपनी के ठेके को रद्द नहीं किया गया.

इस बीच शीतल प्रसाद सिंह ने खुद सामने आकर कहा कि जिस कंपनी को लेकर कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है उससे इनका नाता 2003 में ही खत्म हो चुका है. संजय सिंह उनके गांव के दोस्त हैं इसलिए उन्हें अपने साथ बारात में रूस ले गए थे.

पहले भी लगा चुके हैं आरोप आपको बात दें 6 मई को कपिल को जलमंत्री के पद से हटाया गया था. इसके बाद कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन के हाथों 2 करोड़ कैश लेने का आरोप लगाया था. कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर अपने किसी सगे संबंधी के लिए 50 करेाड़ की लैंड डील का आरोप भी लगाया था. इन दोनों मामलों को लेकर कपिल मिश्रा सीबीआई में शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं. अनशन भी कर चुके हैं कपिल मिश्रा इसके अलवावा कपिल ने आप के पांच बड़े नेताओं संजय सिंह, राघव चड्ढा, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन और दुर्गेश पाठक के विदेशी दौरों पर भी सवाल उठाया था. कपिल ने इन दौरों की जानकारी मांगी और अनशन शुरू कर दिया. तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्होंने छठे दिन अनशन खत्म कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget