एक्सप्लोरर

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल से आशीर्वाद मांग कर की सीबीआई में शिकायत

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी में मचे बवाल में आज एक नया मोड़ आया. दिल्ली सरकार में मंत्री पद से हटाये गए आप विधायक कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज कराने से पहले कपिल मिश्रा ने केजरीवाल से खुला पत्र लिखकर आशीर्वाद मांगा.

मिश्रा ने केजरीवाल को अपना गुरु बताते हुये लिखा ‘‘आज आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने जा रहा हू . भ्रष्टाचार से लड़ना, सच के लिए अड़ना आपसे ही सीखा था. जिस गुरु से धनुष बाण चलाना सीखा आज उसी पर तीर चलाने है,  मन बहुत भारी है पर चुप रहना भी असंभव हैं.’’ केजरीवाल की खिलाफत को सबसे बड़ा युद्ध बताते हुये मिश्रा ने लिखा कि ‘‘जिन अरविंद केजरीवाल को देख देखकर ये सब सीखा, आज उन्ही अरविंद केजरीवाल से अपने जीवन का सबसे बड़ा युद्ध लड़ने से पहले आशीर्वाद मांगने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं. कृपया मुझे विजय का आशीर्वाद दीजिये.’’

उन्होंने इस लड़ाई में हर कदम फूंक फूंक कर रखने की बात कहते हुये कहा कि जो कुछ मुझे पता है और मैंने देखा है. आज सब कुछ सीबीआई को बता दूंगा. मिश्रा ने केजरीवाल पर उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया.

मिश्रा ने पत्र में केजरीवाल को अपने विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली या उनके क्षेत्र करावल नगर से विधानसभा चुनाव लड़ने की भी चुनौती दी. उन्होंने कहा कि इसके लिये केजरीवाल को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है. आखिर में उन्होंने लिखा कि ‘‘अरविंद जी, आज अकेला हूं, सब कुछ मिटा देने के कगार पर हूं, पर अड़ा हूं, डटा हूं. आपकी सारी ताकत, सारी सरकार, सारा पैसा, सारे लोग एक तरफ, और मैं अकेला. आशीर्वाद दीजिये.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget