एक्सप्लोरर

Kanpur Hospital Case: ‘डबल इंजन सरकार फिर भी...’, कानपुर के सरकारी अस्पताल में 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

Lala Lajpat Rai Hospital Case: यूपी के कानपुर के अस्पताल में 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने का मामला राजनीति मोड़ ले चुका है. मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार पर हमला किया है.

Mallikarjun Kharge On Kanpur Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सरकारी अस्पताल में 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ा दिया गया जिसके बाद इन बच्चों में एचआईवी एड्स, हेपेटाइटिस बी और सी जैसी बीमारियां हो गईं. मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को भी डबल बीमार कर दिया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, “डबल इंजन सरकार ने हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था को डबल बीमार कर दिया है. यूपी के कानपुर में एक सरकारी अस्पताल में थैलीसीमिया के 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ा दिया गया, जिससे इन बच्चों को HIV AIDS और हेपेटाइटिस B, C जैसी चिंताजनक बीमारियां हो गई हैं. ये गंभीर लापरवाही शर्मनाक है.”

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, “मासूम बच्चों को भाजपा सरकार के इस अक्षम्य अपराध की सजा भुगतनी पड़ रही है. मोदी जी कल हमें 10 संकल्प लेने की बड़ी-बड़ी बातें सिखा रहे थे, क्या उन्होंने कभी अपनी भाजपा सरकारों की रत्ती भर भी जवाबदेही तय की है?”

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कानपुर के लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल में 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ा दिया गया. जिसके बाद इनकी जांच में पता चला कि इन बच्चों में हेपेटाइटिस बी, सी और एचआईवी एड्स का संक्रमण फैल गया. डॉक्टर्स ने कहा कि ये खून रक्त दान के तहत लिया गया था. संक्रमित बच्चों में से सात में हेपेटाइटिस बी, पांच में हेपेटाइटिस सी और दो बच्चों में एचआईवी की पुष्टि हुई. ये बच्चे उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया और कन्नौज सहित अलग-अलग जिलों से आते हैं.

ये भी पढ़ें: सेना के राजनीतिकरण पर मचा बवाल! मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget