एक्सप्लोरर

Kanpur Clash: 24 घंटे में 12 गिरफ्तारी, पत्थरबाजों में खौफ और 500 से ज्यादा पर केस... जानें कानपुर हिंसा में अब तक क्या हुआ

Kanpur Clash: पुलिस ने पोस्टर में 13, 16, 22 और 31 नंबर पर दिख रहे संदिग्ध पत्थरबाज़ों को पकड़ भी लिया है. कानपुर हिंसा के हर सच, हर किरदार से पर्दा हटाने में पुलिस दिन रात जुटी है. तो उपद्रवियों की मदद करने वालों पर भी एक्शन हो रहा है.

Kanpur Violence: कानपुर हिंसा में उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच और तेज होती जा रही है. इस केस में अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 6 जून तक कुल 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद पिछले 24 घंटों के दौरान 12 लोगों को पकड़ा गया है. वहीं दूसरी तरफ, पत्थरबाजों में कानपुर पुलिस का भारी खौफ नजर आ रहा है.

पत्थरबाजों में पुलिस का खौफ

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पत्थरबाज़ों के पोस्टर चस्पा करने के बाद बेहद खौफ देखा जा सकता है. हिंसा में शामिल सल्लू नाम के युवक ने कर्नेलगंज थाने में सरेंडर कर दिया. पुलिस द्वारा जारी हुए पोस्टर में 13 नंबर पर फोटो लगा हुआ था. पुलिस ने कल शाम सल्लू के बड़े भाई और बहनोई को गम्मु खां हाता से हिरासत में लिया था. जिसके बाद देर रात सल्लू ने थाने में किया सरेंडर. वीडियो में पत्थर फेंकते हुए नजर आया था.

यूपी पुलिस ने 40 संदिग्ध लोगों की तस्वीरें जारी की हैं. आरोप है कि ये सभी लोग हिंसा में शामिल थे. पुलिस ने वीडियो के आधार पर कुछ ऐसे पत्थरबाजों की पहचान कर ली है, जिन पर हिंसा में शामिल होने की बात कही जा रही है. वीडियो फुटेज से निकालकर पोस्टर के रूप में पुलिस ने कानपुर की चौकियों और सड़कों पर चस्पा कर दिया है.

500 से ज्यादा की हुई पहचान

इतना ही नहीं, पुलिस ने पोस्टर में 13, 16, 22 और 31 नंबर पर दिख रहे संदिग्ध पत्थरबाज़ों को पकड़ भी लिया है. कानपुर हिंसा के हर सच, हर किरदार से पर्दा हटाने में पुलिस दिन रात जुटी है. तो उपद्रवियों की मदद करने वालों पर भी एक्शन हो रहा है. कानपुर हिंसा में अब तक 500 से ज्यादा लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर चुकी है.

दावा है कि 100 से ज्यादा आरोपियों की पहचान हो चुकी है. 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.  जिसमें मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी भी शामिल है. जो फिलहाल 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है. तो वहीं भड़काऊ पोस्ट के मामले में अब तक 8 आरोपियों पर केस दर्ज किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: Kanpur Violence: कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी हयात की पत्नी के खिलाफ मिले अहम सबूत, गिरफ्तार कर सकती है पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget