एक्सप्लोरर

Kangana on Mahatma Gandhi: कंगना ने गांधी जी को बताया सत्ता का भूखा और चालाक, जयपुर में शिकायत दर्ज

Kangana on Mahatma Gandhi: कंगना ने बापू को सत्ता का भूखा और चालाक बताया है. इससे पहले कंगना ने भारत को मिली आजादी को भीख कहा था. अब कंगना के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस नेता ने शिकायत दर्ज कराई है.

Kangana on Mahatma Gandhi: अभिनेत्री कंगना रनौत के बोल फिर बिगड़ गए हैं. इस बार कंगना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर निशाना साधा है. कंगना ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर दो लंबे मैसेज किए हैं.  एक मैसेज में अखबार की एक पुरानी कटिंग लगाते कंगना ने लिखा है, ''या तो आप गांधी के फैन हो सकते हैं या नेताजी के समर्थक. आप दोनों नहीं हो सकते. चुनें और फैसला करें.'' कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में जो संदेश लिखा है उसमें बापू को सत्ता का भूखा और चालाक बताने तक की हिमाकत कर दी. इससे पहले कंगना ने भारत को मिली आजादी को भीख कहा था. अब कंगना के खिलाफ राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस नेता ने शिकायत दर्ज कराई है. 

गांधी जी को लेकर कंगना ने क्या लिखा?

कंगना ने लिखा- ''स्वतंत्रता के लिए लड़ने वालों को उन लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया, जिनमें अपने ऊपर अत्याचार करने वालों से लड़ने की ना तो हिम्मत थी ना ही खून में उबाल. ये सत्ता के भूखे और चालाक लोग थे. ये वही थे जिन्होंने  हमें सिखाया अगर कोई तुम्हें एक गाल पर थप्पड़ मारे तो उसके आगे दूसरा गाल कर दो और इस तरह तुमको आजादी मिल जाएगी. इस तरह से आजादी नहीं सिर्फ भीख मिलती है. अपने हीरो समझदारी से चुनें.''

दूसरे पोस्ट में कंगना ने क्या लिखा?
 
अपने दूसरे पोस्ट में कंगना रानौत ने लोगों को इतिहास के बारे में जानने की सीख देते हुए लिखा कि गांधी जी चाहते थे भगत सिंह को फांसी हो. कंगना ने लिखा, ''गांधी ने कभी भगत सिंह और नेताजी को सपोर्ट नहीं किया. कई सबूत हैं जो इशारा करते हैं कि गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए. इसलिए आपको चुनना है कि आप किसके समर्थन में हैं, क्योंकि उन सबको अपनी यादों में एक साथ रख लेना और हर साल उनकी जयंती पर याद कर लेना ही काफी नहीं है. सच कहें तो ये महज मूर्खता नहीं बल्कि बेहद गैरजिम्मेदाराना और सतही है. लोगों को अपना इतिहास और अपने हीरो पता होने चाहिए.''

अभी तक आजादी के साल को लेकर डिबेट कर रहीं कंगना पर वैसे ही कई FIR दर्ज हो चुके हैं. पद्मश्री पुरस्कार पाने के बाद कंगना ने हिंदुस्तान, उसके इतिहास उसकी आजादी को लेकर जो लगातार बयान दिए हैं, वैसा अगर वो किसी और देश में करतीं तो शायद इतिहास की समझ आ जाती, लेकिन कंगना ऐसे बयान देने,  ऐसी टिप्पणियां करने के बाद भी हिंदुस्तान में चैन से रह सकती हैं, क्योंकि गांधी जी ने ही कहा था कि अगर कोई एक गाल पर थप्पड़ मारे तो दूसरा गाल आगे कर दो.

यह भी पढ़ें-

Kartarpur Corridor: आज दोबारा खुल रहा करतापुर कॉरिडोर, जानें- कब से होगा रजिस्ट्रेशन और कब निकलेगा पहला जत्था

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में स्कूल-कॉलेज अगले आदेश तक बंद, 50% स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम, जानें CAQM का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget