एक्सप्लोरर

कांग्रेस से नाराज हैं 'इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे' कमलनाथ! BJP में जाने की अटकलों के बीच किसने क्या कहा | बड़ी बातें

Kamal Nath-BJP Rumours: मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेहद करीबी नेता सज्‍जन कुमार वर्मा ने उनके BJP में जाने की अटकलों के बीच कहा है क‍ि नेता के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है. 

Congress Leader Kamal Nath: कांग्रेस नेता कमलनाथ इन खबरों के बीच शनिवार (17 फरवरी) को दिल्ली पहुंचे कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं. प्रभावशाली गांधी परिवार के बाद सबसे बड़े कांग्रेस नेताओं में से एक मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता ने बड़े बदलाव की पुष्टि नहीं की है. इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने इससे इनकार भी नहीं किया है.

कांग्रेस से क्यों नाराज हैं 'इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे'?

कांग्रेस के द‍िग्‍गज नेताओं में शुमार कमलनाथ के पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हैं. भारतीय जनता पार्टी ज्‍वाइन करने की जोर-शोर से चल रहीं अफवाहों के बीच शन‍िवार (17 फरवरी) को पूर्व सांसद और मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष कमलनाथ द‍िल्‍ली भी आए. गांधी पर‍िवार के सबसे बड़े नेताओं में होने के चलते अब सवाल यह उठ रहा है क‍ि आख‍िर कथ‍ित तौर पर 'इंद‍िरा गांधी के तीसरे बेटे' कमलनाथ की पार्टी से नाराजगी की वजह क्‍या है?  

कमलनाथ ने अटकलों के बीच नहीं क‍िया साफ इनकार

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों से जुड़े सवालों पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, ''आप लोग इसको लेकर बेहद उत्साहित हो रहे हैं. यह मैं नहीं कह रहा हूं, आप लोग कह रहे हैं. अगर ऐसी कोई बात होती है तो उसकी सबसे पहले आपको जानकारी दूंगा.'' कांग्रेस नेता ने बड़े बदलाव को लेकर पुष्‍ट‍ि नहीं की, लेक‍िन इससे साफ इनकार भी नहीं क‍िया है.  

'45 वर्षों तक की कांग्रेस और देश की सेवा'

उधर, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेहद करीबी नेता सज्जन सिंह वर्मा का कहना है क‍ि राजनीति में तीन चीजें सम्मान, अपमान और स्वाभिमान का खास महत्‍व है, जब इन पर चोट होती है तो व्यक्ति अपने फैसले बदल लेता है. उनका कहना है क‍ि इतना बड़े राजनेता ज‍िन्‍होंने 45 वर्षों तक कांग्रेस और देश के लिए बहुत कुछ किया है, अगर वो पार्टी से अलग होने की सोचते हैं तो इसके पीछे ये 3 कारक काम करते हैं. 

'पूर्व सीएम कमलनाथ का हुआ अपमान' 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, कमलनाथ के करीबी सज्जन सिंह वर्मा ने संकेत दिया कि उनके बॉस का अपमान हुआ है. उन्होंने कहा कि उनके नेता के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है. हालांकि, उन्होंने इस बात का भी दावा क‍िया क‍ि कांग्रेस नेता कमलनाथ ने पूरी तरह से कांग्रेस को छोड़ने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है. उन्होंने कहा क‍ि कमलनाथ पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं. 

राज्यसभा के लिए अशोक सिंह के नाम की घोषणा से बड़ी नाराजगी  

माना जा रहा है कि राज्यसभा के लिए अशोक सिंह के नाम की घोषणा से भी कमलनाथ नाराज चल रहे हैं. अशोक सिंह को मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बेहद करीबी माना जाता है. उनकी नाराजगी की एक बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है क‍ि कमलनाथ राज्यसभा सीट की दावेदारी चाहते थे.

विधानसभा चुनाव के बाद अध्‍यक्ष पद से भी हटाए गए

वहीं, पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों कांग्रेस को म‍िली करारी हार के बाद छिंदवाड़ा सीट से मौजूदा विधायक कमलनाथ को मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद से भी हटा दिया गया था और मध्‍य प्रदेश व‍िधानसभा में नेता प्रत‍िपक्ष का पद भी नहीं द‍िया गया. 

यह भी पढ़ें- कमलनाथ के समर्थकों ने भी सोशल मीडिया पर बनाई कांग्रेस से दूरी, जीतू पटवारी ने बताया इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा, BJP ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget