एक्सप्लोरर

'दीवारतोड़' मेट्रो हादसे पर कार्रवाई, DMRC ने चार अधिकारियों को किया सस्पेंड

डीएमआरसी ने कहा कि ट्रेन को धुलाई के लिए ले जाते वक्त इसके ब्रेक काम नहीं कर रहे थे. यह ट्रेन बोटेनिकल गार्डन-कालकाजी मंदिर सेक्शन पर चलेगी और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर को किया जाएगा.

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो ने धुलाई के लिए ले जाते वक्त एक खाली ट्रेन के कल दीवार से टकराने के मामले में कालिंदी कुंज डिपो के प्रभारी सहित चार अधिकारियों को बुधवार को निलंबित किया. दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरशन (डीएमआरसी) के मुख्य प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा कि डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने कार्यकारी निदेशक स्तर के तीन अधिकारियों की एक टीम की तरफ से की गई जांच के आधार पर निलंबन आदेश दिया.

दयाल ने कहा कि इन चार अधिकारियों में डिपो प्रभारी उपमहाप्रबंधक, एक सहायक प्रबंधक, एक जूनियर इंजीनियर और एक असिस्टेंट क्लर्क इंजीनियर शामिल हैं. दयाल ने कहा, ‘‘जांच की घटना रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि इस घटना के लिए पूरी तरह से मानवीय गलती जिम्मेदार है क्योंकि उचित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया.’’

डीएमआरसी ने कहा कि ट्रेन को धुलाई के लिए ले जाते वक्त इसके ब्रेक काम नहीं कर रहे थे. यह ट्रेन बोटेनिकल गार्डन-कालकाजी मंदिर सेक्शन पर चलेगी और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर को किया जाएगा.

यह घटना इसलिए हुई क्योंकि डीएमआरसी के नियमों के अनुसार, जब कोई ट्रेन डिपो में आती है तो उसके ब्रेक हटा दिये जाते हैं ताकि ट्रेन और ब्रेक सहित इसकी प्रणालियों की पूरी तरह से जांच हो सके. दयाल ने कहा कि नतीजन, ऑपरेटर जैसे ही ट्रेन को रैंप पर लाया, इसने आगे बढ़ना शुरू कर दिया जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई और दीवार से जा टकराई. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बिना चालक के चलने में सक्षम ट्रेन में घटना के समय चालक मौजूद था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget