एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में बड़ा बस हादसा, 6 लोगों की मौत; घायलों का चल रहा इलाज

कलिम्पोंग के एसपी श्रीहरि पांडे ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि एक यात्री बस कलिम्पोंग जिले के अंधेरी के पास सिलीगुड़ी से गंगटोक जा रही थी, उसी दौरान अंधेरी के पास ये हादसा हुआ.

Bus Accident in Kalimpong: पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में शनिवार (30 नवंबर, 2024) एक बड़ा बस हादसा हुआ, जिसमें अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है. ये हादसा उस समय हुआ जब कलिम्पोंग जिले के अंधेरी के पास सिलीगुड़ी से गंगटोक जा रही एक बस का एक्सीडेंट हो गया. जहां इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है तो वहीं घायलों का इलाज जारी है. कलिम्पोंग के एसपी श्रीहरि पांडे ने इसकी जानकारी दी. 

पुलिस के मुताबिक ये हादसा दोपहर के तीन बजे एनएच 10 पर हुआ. इस हादसे में एक महिला समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने घटनास्थल से तीन शव बरामद होने की पुष्टि की थी, जबकि दो की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. घायलों का रंगपो और सिंगताम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और कुछ को आगे की देखभाल के लिए सिक्किम के अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है. 

नियंत्रण खो बैठा था ड्राइवर

सिक्किम और कलिम्पोंग से आपातकालीन टीमों और स्थानीय पुलिस ने बचे लोगों की सहायता करने और घटना के बाद की स्थिति को संभालने के लिए तेजी से बचाव कार्य चलाया. एक्सीडेंट के समय मौजूद लोगों ने बताया कि बस सड़क के एक संकरे और घुमावदार हिस्से से गुजर रही थी. तभी अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया. स्थानीय अधिकारियों और राहगीरों की समय पर प्रतिक्रिया से घायलों को निकालने में मदद मिली.

पुलिस का जांच जारी

हादसे को लेकर लावा पुलिस स्टेशन के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, "स्थिति गंभीर है और हमारी टीमें यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं कि घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मिले." उन्होंने बताया कि बस गंगटोक जा रहे यात्रियों को लेकर जा रही थी. दुर्घटना के असल कारण का पता अभी नहीं चल पाया है, जांच की जा रही है. अधिकारी ये भी पता लगा रहे हैं कि क्या बस सुरक्षा मानकों का पालन कर रही थी या नहीं और पूरी जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान फेंगल का लैंडफॉल, अलर्ट पर तमिलनाडु और पुडुचेरी; तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget