एक्सप्लोरर

कैराना उपचुनाव: BJP की मुसीबत बढ़ी, SP-BSP, कांग्रेस के बाद अब निर्दलीय का भी RLD को समर्थन

अजित सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी गांव-गांव घूम कर तबस्सुम के पक्ष में वोट मांग रहे हैं. समाजवादी पार्टी के नेताओं का भी पूरा अमला कैराना में जोर आजमाइश कर रहा है.

कैराना: उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा उपचुनाव से पहले बड़ा उलटफेर हुआ है. निर्दलीय प्रत्याशी कंवर हसन ने अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल का हाथ थाम लिया है. इससे बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि गठबंधन को लगभग 20 हज़ार वोटों का फायदा हो सकता है. कंवर हसन रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन के देवर हैं.

28 मई को यूपी के कैराना में वोट डाले जाएंगे हैं. इसके साथ ही नूरपुर सीट पर विधानसभा उपचुनाव भी 28 मई को ही होंगे.  बीजेपी के लिए कैराना सीट जीतना काफी अहम है क्योंकि इससे पहले बीजेपी यूपी के फूलपुर और गोरखपुर सीट पर उपचुनाव हार चुकी है. ये दोनों ही बीजेपी के गढ़ रहे हैं. ऐसे में कैराना का उपचुनाव बीजेपी के लिए यूपी में साख बचाने की लड़ाई है.

कैराना में राष्ट्रीय लोक दल की उम्मीदवार तबस्सुम हसन को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बीएसपी के बाद आम आदमी पार्टी का भी समर्थन मिला हुआ है. तबस्सुम का मुकाबला बीजेपी की मृगांका सिंह से है. ऐसे में कंवर हसन के रालोद में शामिल हो जाने से तबस्सुम हसन को बड़ा फायदा हो सकता है.

अजित सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी गांव-गांव घूम कर तबस्सुम के पक्ष में वोट मांग रहे हैं. समाजवादी पार्टी के नेताओं का भी पूरा अमला कैराना में जोर आजमाइश कर रहा है. बीएसपी और कांग्रेस के लोग भी अपने तरीकों से तबस्सुम की मदद कर रहे हैं.

बीजेपी से जुड़ी एक पूरी बड़ी टीम कैराना में प्रचार अभियान में जुटी हुई है. योगी आदित्यनाथ खुद प्रचार की कमान संभाले हुए हैं. कैराना में योगी के निशाने पर अखिलेश यादव है. आज योगी ने कैराना जाने से पहले दिल्ली के कालका जी मंदिर में पूजा की है.

बता दें कि कैराना सीट बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के निधन से खाली हुई है. साल 2014 में हुकुम सिंह करीब ढाई लाख वोटों से जीते थे. 2017 के विधानसभा चुनाव में कैराना की 5 सीटों पर बीजेपी का वोट करीब 24 प्रतिशत कम हो गया. 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कैराना में जीत हासिल की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget