एक्सप्लोरर

कैराना उपचुनाव: ईवीएम गड़बड़ी की शिकायत के बीच वोटिंग खत्म, 31 को आएगा फैसला

कैराना के अलावा यूपी की नूरपुर विधानसभा सीट पर भी वोटिंग के दौरान विवाद हुआ. पोलिंग बूथ के पास बीजेपी नेता के प्रचार का पोस्टर लगा मिला.

नई दिल्ली: कैराना में उपचुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है लेकिन ईवीएम गड़बड़ी की शिकायत का मुद्दा बना हुआ है. कैराना में शान 6 बजे तक 53% वोटिंग हुई. कैराना उपचुनाव में कहीं बवाल हुआ तो कहीं वोट देने से रोकने की शिकायत की गई. कैराना का फैसला 31 मई को सामने आएगा.

कैराना में वोटिंग के दौरान आज जमकर हंगामा हुआ. ऊंचागांव में बीजेपी नेता ने अनिल चौहान ने जबरन पोलिंग बूथ का दरवाजा खुलवा दिया. ऊंचागांव की घटना को महागठबंधन की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने धर्म और जाति से जोड़ दिया.

कई पोलिंग बूथ में ईवीएम ना चलने की शिकायत भी आई. पब्लिक इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर तो इस वजह से लंबी लाइन लग गई तो लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाने शुरू कर दिये.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''हज़ारों EVM में ख़राबी की शिकायतें आ रही हैं. किसान, मज़दूर, महिलाएं व नौजवान भरी धूप में अपनी बारी के इंतज़ार में भूखे-प्यासे खड़े हैं. ये तकनीकी ख़राबी है या चुनाव प्रबंधन की विफलता या फिर जनता को मताधिकार से वंचित करने की साज़िश. इस तरह से तो लोकतंत्र की बुनियाद ही हिल जायेगी."

अखिलेश यादव ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''आज कहा जा रहा है कि गर्मी के कारण EVM मशीन काम नहीं कर रही है, कल कहेंगे बारिश और ठंड की वजह से ऐसा हो रहा है. कुछ लोग जनता को लाइन में खड़ा रखकर अपनी सत्ता की हनक दिखाना चाहते हैं. हम पेपर बैलेट वोटिंग की माँग को एक बार फिर दोहराते हैं.''

बीजेपी ने भी ईवीएम को लेकर शिकायत की कैराना लोकस भा और नूरपुर विधानसभा के लिए उपचुनाव में ईवीएम गड़बड़ी का मुद्दा जमकर गूंजा. विपक्ष के साथ साथ सत्ताधारी बीजेपी ने भी ईवीएम गड़बड़ी की शिकायत चुनाव आयोग से की. बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल.वेंकटेशवर लू ने आश्वासन दिया कि ईवीएम से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं उन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा.

नूरपुर में भी विवाद कैराना के अलावा यूपी की नूरपुर विधानसभा सीट पर भी वोटिंग के दौरान विवाद हुआ. पोलिंग बूथ के पास बीजेपी नेता के प्रचार का पोस्टर लगा मिला.  नूरपुर में शाम पांच बजे तक 57% मतदान हुआ.

कैराना और नूपपुर में उपचुनाव क्यों? कैराना सीट बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी. इस सीट पर विपक्ष की साझा उम्मीदवार तबस्सुम हसन सत्तारूढ़ बीजेपी की मृगांका सिंह को चुनौती दे रही हैं. मृगांका सिंह हुकुम सिंह की बेटी हैं. वहीं नूरपुर सीट बीजेपी के विधायक लोकेंद्र सिंह के निधन से खाली हुई थी. यहां से बीजेपी ने लोकेंद्र सिंह की पत्नी अवनी सिंह को मैदान में उतारा है तो वहीं गठबंधन की तरफ से नईमुल हसन मैदान में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget