एक्सप्लोरर

Domestic Air Travel: महंगी हो सकती है घरेलू हवाई यात्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- किराया सीमा नहीं बढ़ाई गई, तो उड़ान भरना हो जाएगा मुश्किल

Domestic Air Travel: केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अगर घरेलू हवाई यात्रा के लिए किराए की सीमा नहीं बढ़ाई गई, तो भारत में विमानन कंपनियों के परिचालन में कठिनाई पैदा हो जाएगी.

Domestic Air Travel: केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि अगर घरेलू हवाई यात्रा के लिए किराए की सीमा नहीं बढ़ाई गई, तो भारत में विमानन कंपनियों के परिचालन में कठिनाई पैदा हो जाएगी, क्योंकि तेल (ईंधन) की कीमत पिछले आठ महीनों में 22 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल हो गई है. उन्होंने 'टाइम्स नाउ समिट 2021' में कहा कि देश में विमानन कंपनियों की कुल लागत संरचना में विमानन ईंधन (एटीएफ) की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है.

घरेलू हवाई यात्रा इस साल 12 अगस्त को महंगी हो गई, जब उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू किराए पर निचली और ऊपरी सीमा को बढ़ा दिया था. मंत्रालय ने 40 मिनट तक की अवधि वाली उड़ानों के लिए निचली सीमा को 2,600 रुपये से 11.53 प्रतिशत बढ़ाकर 2,900 रुपये कर दिया और इन उड़ानों के लिए ऊपरी सीमा को 12.82 प्रतिशत बढ़ाकर 8,800 रुपये कर दिया गया.

सिंधिया ने गुरुवार को कहा, "देखिए एटीएफ की कीमतों का क्या हुआ है. पिछले आठ महीनों में तेल की कीमतें 22 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 84 डॉलर हो गई हैं. इसलिए विमानन कंपनियों की लागत संरचना चार गुना बढ़ गई है." उन्होंने सवाल किया, "इस पर 11 प्रतिशत का उत्पाद शुल्क और राज्य सरकारों द्वारा एक प्रतिशत से 30 प्रतिशत के बीच का वैट (मूल्यवर्धित कर) लगाया जाता है. एक विमानन कंपनी कैसे जीवित रहेगी, जब तक कि वह (एटीएफ) किफायती नहीं हो जाता?"

विमानन मंत्रालय द्वारा किराया सीमा बढ़ाने का कारण यह है कि कच्चे माल की कीमतों में 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने पर विमानन कंपनियों को कुछ राहत दी जानी चाहिए. सिंधिया ने कहा कि उड्डयन मंत्रालय राज्य सरकारों से अपने वैट शुल्क को कम करने के लिए कहकर एटीएफ की कीमतें कम करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा, "पिछले चार महीनों में मैंने 25 मुख्यमंत्रियों को यह समझाने के लिए पत्र लिखा है कि कैसे वैट राज्यों की संपर्क सुविधा को रोक रहा है."

उन्होंने कहा, "पिछले 40 दिनों में जम्मू-कश्मीर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा ने एटीएफ पर वैट 25-28 प्रतिशत से घटाकर 1-2 प्रतिशत कर दिया है. मैं इन राज्यों के नेतृत्व को सलाम करता हूं."

Kangana Ranaut के बयान पर बवाल, Jitanram Manjhi की मांग- वापस हो पद्म श्री, मीडिया भी करे बैन

केंद्र के इस फैसले को Amarinder Singh का समर्थन, विधानसभा में किया पंजाब सरकार का विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget