एक्सप्लोरर

Justice Yashwant Verma Row: जस्टिस यशवंत वर्मा विवाद में बड़ा फैसला! महाभियोग प्रस्ताव के बाद गठित होगी 3 सदस्यीय जांच समिति, ये लोग होंगे शामिल

Justice Verma: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव पेश किया गया है. जले हुए नोटों की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें SC और हाई कोर्ट के न्यायाधीश शामिल हो सकते हैं.

संसद का मानसून सत्र शुरू होने के बाद जस्टिस यशवंत वर्मा का मामला काफी चर्चा में है. जस्टिस वर्मा वाले मामले में एक कमिटी का गठन किया जायेगा. ये कमेटी 3 सदस्यों वाली होगी. आज मंगलवार (22 जुलाई 2025) को कमेटी का ऐलान किया जा सकता है. वहीं जस्टिस वर्मा को हटाने का मोशन लोकसभा में पहले आएगा. 

जानकारों की मानें तो आज जो कमिटी बनाई जाएगी, उसमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस या सुप्रीम कोर्ट का अन्य कोई जज, किसी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और कोई प्रसिद्ध विधिवेत्ता शामिल किए जा सकते हैं. वहीं सोमवार को जस्टिस वर्मा को हटाने के लिए सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को ज्ञापन सौंपा है. जस्टिस वर्मा के खिलाफ लाए जा रहे महाभियोग प्रस्ताव पर 145 लोकसभा सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं. 

कई बड़े नेताओं ने हस्ताक्षर किए
संविधान के आर्टिकल 124, आर्टिकल 217 और 218 के तहत कांग्रेस, टीडीपी, जेडीयू, JDS, जनसेना पार्टी, एजीपी, शिवसेना (शिंदे गुट), LJSP, SK और CPM आदि दलों के सांसदों ने ज्ञापन पे हस्ताक्षर किए हैं. सूत्रों की मानें तो अनुराग सिंह ठाकुर, रवि शंकर प्रसाद, राहुल गांधी, राजीव प्रताप रूढ़ी, पीपी चौधरी, सुप्रिया सुले और केसी वेणुगोपाल समेत कई बड़े नेताओं ने हस्ताक्षर किए हैं.

जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर मिले जले नोट

जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर 15 मार्च 2025 को 500 रुपये के अधजले नोट मिलने का आरोप है. संसद की तरफ से गठित कमेटी अब इन आरोपों की जांच करेगी. जस्टिस वर्मा के खिलाफ सरकार की तरफ से जो नोटिस तैयार किया गया है, उस पर सरकार और विपक्ष दोनों पार्टियों के सांसदों ने हस्ताक्षर किए थे, जबकि राज्यसभा में जो महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस तैयार किया गया है, उसपर सिर्फ विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए है. बता दें कि यशवंत वर्मा ने अपने खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. उन्होंने तर्क दिया कि जांच समिति जरूर फैक्ट को चेक करने में सफल नहीं हो सकी है. एक संवैधानिक पदाधिकारी के रूप में उनके अधिकारों का उल्लंघन किया गया है.

ये भी पढ़ें:  Jagdeep Dhankhar Resigns: मॉनसून सत्र के पहले दिन ही क्यों? विपक्ष को नहीं पच रहा 'सेहत' वाला कारण, टाइमिंग पर उठा दिए सवाल

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget