एक्सप्लोरर

जुनैद मॉब लिंचिंग मामला: हाई कोर्ट ने मुख्य आरोपी को जमानत दी

जुनैद खान की पीट-पीट कर हत्या करने के मुख्य आरोपी को बुधवार को अंतरिम जमानत दे दी. खान की पिछले साल बल्लभगढ़ के पास एक ट्रेन में कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी.

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने 17 साल के जुनैद खान की पीट-पीट कर हत्या करने के मुख्य आरोपी को बुधवार को अंतरिम जमानत दे दी. खान की पिछले साल बल्लभगढ़ के पास एक ट्रेन में कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी.

खान बीते साल 22 जून को दिल्ली से मथुरा जाने वाली ट्रेन में चढ़ा था, जब ट्रेन हरियाणा में बल्लभगढ़ के नजदीक थी तो उसकी कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. वह और उसका भाई दिल्ली से ईद के लिए खरीदारी करके खांडवली गांव में अपने घर लौट रहे थे.

खान के शव को फरीदाबाद जिले में असावती गांव के पास फेंक दिया गया था. कुमार के वकील ने कहा कि न्यायमूर्ति दया चौधरी की एकल बेंच ने कुमार को अंतरिम जमानत दे दी जो खान की हत्या का आरोपी है. उसके वकील विश्वजीत विर्क ने कहा, ‘‘हाई कोर्ट ने नरेश कुमार को अंतरिम जमानत दे दी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘निचली अदालत में मामले की कार्यवाही पर हाई कोर्ट की रोक के मद्देनजर अदालत ने उसे अंतरिम जमानत दी है. यह आदेश दिया जाता है कि हाई कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका पर अंतिम फैसला आने तक अंतरिम जमानत जारी रहेगी.’’

कुमार आठ जुलाई 2017 से न्यायिक हिरासत में है. खान के पिता जलालुद्दीन ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी क्योंकि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने उनके बेटे की पीट-पीट कर हत्या के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था.

ये भी देखें

घंटी बजाओ: देश के सांसदों की कंजूसी पर सुनिए जनता की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
Explained: 'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?
'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, कॉम्पिटिटिव एग्जाम में फेयरनेस... कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से रखीं ये 5 डिमांड
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, कॉम्पिटिटिव एग्जाम में फेयरनेस... कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से रखीं ये 5 डिमांड
Cockroach Janta Party Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके बोले- इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान
LIVE: CJP के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके बोले- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
Explained: 'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?
'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर?
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Embed widget