एक्सप्लोरर

जज लोया केस: सभी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, कहा- बेहद अहम है मामला

कोर्ट ने कहा कि सभी पक्ष अपने पास मौजूद दस्तावेज जमा कराएं. मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी को दोपहर 2 बजे होगी.

नई दिल्ली: जज लोया मौत मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. बॉम्बे हाई कोर्ट में लंंबित मामलों को सुप्रीम कोर्ट ने अपने पास ट्रांसफर कर लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये मामला बेहद अहम है. वो मामले से जुड़े सभी तथ्यों को गौर से देखना चाहता है. कोर्ट ने कहा कि सभी पक्ष अपने पास मौजूद दस्तावेज जमा कराएं. मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी को दोपहर 2 बजे होगी.

कोर्ट का माहौल गर्म

मामले की जांच की मांग करने वाले बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन की तरफ से वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे कोर्ट में पेश हुए. अपने हमलावर तेवर के लिए पहचाने जाने वाले दवे ने मामला शुरू होते ही महाराष्ट्र सरकार के वकील हरीश साल्वे पर हमला बोल दिया. दवे ने कहा, "हरीश साल्वे सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में अमित शाह के वकील रह चुके हैं. अब महाराष्ट्र सरकार के लिए पैरवी कर रहे हैं. कोर्ट को उन्हें नहीं सुनना चाहिए."

इससे तिलमिलाए हरीश साल्वे ने कहा, "ये दो अलग केस हैं. उन्हें नैतिकता पर न तो दवे से लेक्चर की ज़रूरत है, न सर्टिफिकेट की." फिर भी दवे ये बिंदु उठाते रहे. उन्होंने महाराष्ट्र के दूसरे वकील मुकुल रोहतगी और कुछ अन्य वकीलों पर भी ऐसे आरोप लगाए.

आखिरकार कोर्ट को ये कहना पड़ा कि वकील केस के तथ्यों पर बात करें. 3 जजों की बेंच के सदस्य जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा, "कौन वकील किस मामले में पेश हो, इसकी सलाह कोर्ट नहीं देती. हमें मामले के तथ्यों पर बात करनी चाहिए."

इसके बाद भी दुष्यंत दवे बीच बीच मे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का नाम लेते रहे. उन्होंने कहा कि मामले में अमित शाह को बचाने की कोशिश की जा रही है. मुकुल रोहतगी समेत कुछ वकीलों ने कोर्ट में नामौजूद किसी शख्स का नाम बार बार उछालने पर

जस्टिस चंद्रचूड़ ने दवे से कहा- "अभी तक ये मामला प्राकृतिक मौत का है. आपने खुद भी इस बात को माना है. ऐसे में ये सही नहीं लगता कि आप बार-बार किसी ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाएं जो हमारे सामने मौजूद नहीं है."

चीफ जस्टिस की फटकार

इस बीच हरीश साल्वे ने सलाह दी कि भविष्य में इस मामले की सुनवाई सिर्फ मामले से जुड़े वकीलों की मौजूदगी में हो. याचिकाकर्ता पक्ष के दुष्यंत दवे और इंदिरा जयसिंह ने इस पर कड़ा एतराज किया.

उनका कहना था कि मामले से मीडिया को दूर रखने की कोशिश की जा रही है. इस बीच इंदिरा जयसिंह ने ऊंची आवाज में कहा, "इस कोर्ट ने पद्मावत की रिलीज़ का आदेश दिया. इसे मीडिया पर रोक लगाने का आदेश नहीं देना चाहिए."

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा इस पर नाराज़ हो गए. उन्होंने इंदिरा जयसिंह को बुरी तरह फटकारते हुए  कोर्ट से माफी मांगने को कहा. उनका कहना था कि साल्वे ने कुछ कहा, जिसे कोर्ट ने सुना. कोर्ट ने कोई आदेश नहीं दिया है. इंदिरा जयसिंह कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं. ये बहुत गलत बात है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget