एक्सप्लोरर

वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के लिए अब आप भी दे पाएंगे सुझाव! आ गया नंबर और साइट लिंक, ऐसे करें चेक

JPC Meeting:वक्फ बिल संशोधन के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की आज (30 अगस्त) दूसरी बैठक हुई. इससे पहले 31 सदस्यीय JPC की पहली बैठक 22 अगस्त को हुई थी.

JPC Meeting: वक्फ बिल संशोधन के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की आज (30 अगस्त) दूसरी बैठक हुई. इससे पहले 31 सदस्यीय JPC की पहली बैठक 22 अगस्त को हुई थी. इस दौरान समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा था कि सभी हिस्सेदारों की बात सुनी जाएगी. मुस्लिम जानकारों से भी राय ली जाएगी.

इसी बीच संयुक्त संसदीय समिति ने वक्फ कानून पर आम लोगों से सुझाव मांगा है. इसके लिए फोन नंबर और लोकसभा सचिवालय के वेबसाइट का लिंक जारी किया है. 

वक्फ कानून पर मांगी गई आम लोगों से राय

लोकसभा सचिवालय से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है, 'समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने सामान्य रूप से जनता और विशेष रूप से गैर सरकारी संगठनों/ विशेषज्ञों/ हितधारकों और संस्थानों से विचार/ सुझाव वाले ज्ञापन आमंत्रित करने का निर्णय लिया है. समिति को लिखित ज्ञापन सुझाव प्रस्तुत करने के इच्छुक लोग, उनकी दो प्रतियां अंग्रेजी अथवा हिन्दी में संयुक्त सचिव (जेएम), लोक सभा सचिवालय, कमरा नं 440, संसदीय सौंध, नई दिल्ली 110001, दूरभाष 23034440/23035284, फैक्स नंबर: 23017709 को भेज सकते है. लोग अपने विचारों को jpowaqf isssansad.nic.in पर मेल भी कर सकते हैं.'

प्रेस रिलीज में आगे कहा गया है,'समिति को प्रस्तुत किए गए ज्ञापन/ सुझाव समिति के अभिलेखों का हिस्सा होंगे और इन्हें 'गोपनीय' माना जाएगा तथा इन्हें समिति के विशेषाधिकार प्राप्त होंगे. ज्ञापन प्रस्तुत करने के अलावा जो लोग समिति के समक्ष उपस्थित होने के इच्छुक है. उनसे अनुरोध है कि वे विशेष रूप से इसका उल्लेख करें. इस संबंध में समिति का निर्णय अंतिम होगा.

जगदंबिका पाल ने कही ये बात

वक्फ संशोधन विधेयक जेपीसी अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "हमने पहली बैठक में भी कहा था कि अगर सरकार ने वक्फ संशोधन 2024 को जेपीसी के पास भेजा है, तो हम देश के सभी वक्फ बोर्ड को बुलाएंगे, जिससे सभी के राय इसमें मिल जाए. सरकार का मानना ​​है कि एक बेहतर वक्फ संशोधन बिल आए. ऑल इंडिया सुन्नी जमीअतुल, ऑल इंडिया मुस्लिम सिविल लिबर्टीज के पूर्व सांसद दीप साहब को बुलाया गया है, साथ ही यूपी और राजस्थान के दो सुन्नी वक्फ बोर्ड को भी बुलाया गया है. हम सभी सदस्य से मिलकर एक व्यापक बिल लाएंगे जो इस वक्फ संशोधन बिल के लिए और देश के लिए बेहतर हो.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget