एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी ने सॉफ्ट पावर को आगे बढ़ाया, आज UAE में बन रहा है हिंदू मंदिर'- जेपी नड्डा

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया कि आज भारत की विदेश नीति लोकतांत्रिक है, जिस पर आम लोग भी चर्चा करते हैं. उन्होंने कहा कि ये सबकुछ पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है.

JP Nadda On PM Modi: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार (22 फरवरी) को विदेश मंत्री एस जयशंकर की लिखी 'मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स' पुस्तक का विमोचन किया. दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में चल रहे कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विदेश नीति को लोकतांत्रिक किया है और आज भारत की विदेश नीति की चर्चा आम आदमी भी करते हैं.

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीन और इजराइल का भी दौरा किया. इसी के साथ, रूस और यूक्रेन संकट के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दोनो पक्षों से बात करके भारतीय छात्रों को वहां से निकाला. जेपी नड्डा ने आगे कहा कि भारत उस समय जी20 की अध्यक्षता कर रहा है जब दुनिया के सामने कोरोना और यूक्रेन संकट की चुनौती है. 

'पीएम मोदी ने सॉफ्ट पावर को आगे बढ़ाया है'
प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सॉफ्ट पावर को आगे बढ़ाया है और लगातार धार्मिक स्थलों का दौरा करते हैं. उन्होंने कहा कि आज यूएई में भी हिंदू मंदिर बन रहा है. जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मजबूत निर्णय लिए हैं.

'भारत ने दुनिया में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका'
जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी देश को मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई कठोर निर्णय लिए हैं. उन्होंने वंचित महिलाओं व आदिवासी लोगों को शक्तिशाली बनाया है. पीएम नरेंद्र मोदी के निर्णय से विदेशों में भारत के प्रति वैश्विक नजरिया बदला है. भारत ने दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक देशों के साथ संबंध मजबूत किया है. साथ ही नए संबध भी बनाए हैं."

'बाइडेन ने किया पीएम मोदी का धन्यवाद'

जेपी नड्डा ने हाल ही में हुए प्लेन खरीद समझौते को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि हालिया प्लेन खरीद समझौते के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया. नड्डा ने बताया कि रोल्स रॉयल्स के इंजन खरीदी के लिए इंग्लैंड के पीएम ऋषि सुनक ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया.

ये भी पढ़ें- India-China Border Dispute: 'लद्दाख पर सरकार का नियंत्रण नहीं... विदेश मंत्री बहस से क्यों भाग रहे', भारत-चीन सीमा विवाद पर ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget