एक्सप्लोरर

'उनके शासन में होता था भ्रष्टाचार और जबरन वसूली...', त्रिपुरा में कांग्रेस-लेफ्ट पर बरसे जेपी नड्डा

JP Nadda Tripura Visit: जेपी नड्डा ने विकास की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए त्रिपुरा के लोगों से फिर से बीजेपी को समर्थन देने की अपील की.

JP Nadda in Tripura: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार (12 दिसंबर) को त्रिपुरा का दौरा किया. चुनावी राज्य में बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस और सीपीएम पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस और सीपीएम पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, "ये दोनों ही भ्रष्टाचार में पारंगत हैं और ये इसकी ट्यूशन भी दे सकते हैं."

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "राज्य ने सीपीएम के शासन के तहत लंबे समय तक उपेक्षा का सामना किया था. कांग्रेस के राज में हर ओर भ्रष्टाचार का राज था. उनके शासन में भ्रष्टाचार और जबरन वसूली प्रचलित थी, जबकि मोदी सरकार में कोविड-19 महामारी के बाद भी भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना."

पूर्ववर्ती सरकारों पर बरसे नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा, "जब राज्य में वामपंथियों का शासन था, तब त्रिपुरा में नियमित रूप से बलात्कार, बंद, जबरन वसूली और अन्य भ्रष्ट गतिविधियां देखी गईं लेकिन बीजेपी के सत्ता में आने पर ये सभी बाधाएं दूर हो गईं. अब विकास ने मोर्चा संभाल लिया है." बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "यूपीए सरकार में पनडुब्बी में भी भ्रष्टाचार होता था. हेलिकॉप्टर खरीद में भी भ्रष्टाचार, हवाई जहाज में भी भ्रष्टाचार, बुलेटफ्रूफ में भी भ्रष्टाचार, लेकिन आज भारत डिफेंस के एक्सपोर्ट में 534 फीसदी आगे हो गया है. आज भारत देने वाला देश बन गया है."

नड्डा ने मोदी सरकार के काम गिनाए

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की नई गाथा लिख रहा है. भारत का युवा स्वाबलंवन की ओर अग्रसर हो रहा है. एक समय था जब देश में एक एम्स सिर्फ दिल्ली में हुआ करता था. अटल बिहारी बाजपेयी ने 6 नए एम्स खोले और आज भारत में 23 एम्स खुल गए हैं. पहले मेडिकल कॉलेजों में 30 हजार सीट होती थीं, जो आज बढ़कर 80 हजार हो गई हैं."

बीजेपी अध्यक्ष ने फिर मांगा समर्थन

नड्डा ने कहा, "देश में पहले 16 IIT हुआ करते थे, लेकिन आज यह संख्या 23 पहुंच गई है. आज देश में 30 IIM बनकर खड़े हो गए हैं. विश्वविद्यालयों की संख्या 723 से बढ़कर 1,050 हो गई हैं. 2014 में 384 मेडिकल कॉलेज थे, जिसकी संख्या बढ़कर 700 से अधिक हो गई है." बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि बीजेपी शासन में राज्य में कोई राजनीतिक हत्या नहीं हुई है. उन्होंने विकास की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए लोगों से फिर से बीजेपी को समर्थन देने की अपील की.

ये भी पढ़ें- 'अनुच्छेद 370 का वादा पूरा कर चुके, कॉमन सिविल कोड पर चल रहा है काम', बोले राजनाथ सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget