एक्सप्लोरर

जानें, NDTV पर छापों को लेकर पत्रकार बिरादरी और राजनीतिक पार्टियों ने क्या कहा?

नई दिल्ली: देश के बड़े न्यूज चैनल एनडीटीवी के मालिक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के ठिकानों पर सीबीआई छापे का विवाद थमा नहीं है. फेसबुक, टिवटर पर माहौल ऐसा बना हुआ है जैसे मोदी सरकार और मीडिया संस्थानों के बीच जंग चल रही हो. एनडीटीवी सीबीआई के छापा कांड ने देश की पत्रकार बिरादरी, बुद्धिजीवियों और राजनीतिक पार्टियों को दो हिस्से में बांट दिया है.

देश में एनडीटीवी को लेकर कोहराम सिर्फ इस बात को लेकर मचा हुआ है कि कैसे सरकार ने एक मीडिया कंपनी पर हाथ डाल दिया.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘’यह छापेमारी सरकार की बेशर्मी दिखाती है. कल हम बेशर्मी देख रहे थे. लोग हजारों करोड़ रूपए लेकर भाग गए हैं, ऐसे में सरकार 50 करोड़ रूपए के मामले से इतना क्यों परेशान है?’’

  • केजरीवाल ने कहा- ‘’ये स्वतंत्र और सत्ता विरोधी आवाजों को बंद कर देने की कोशिश है.’’
  • लालू ने कहा- ‘’जो नेता, पत्रकार और मीडिया घराना उनके नाम का बाजा नहीं बजाएगा. सरकारी भोंपू नहीं बनेगा. उसपर ये केस, मुक़दमे और छापे डलवाएंगे. यही आपातकाल है.’’
  • ममता बनर्जी ने लिखा- ‘’ये परेशान करने वाला ट्रेंड़ है.

आप के प्रवक्ता और पूर्व संपादक आशूतोष ने कहा, ‘’ये हिन्दुस्तान की आजाद, स्वतंत्र मीडिया को कुचलने का बहुत बड़ा प्रयास है.ये साफ तौर पर मोदी सरकार की तरफ से एक इशारा है कि जो मोदी जी की आरती नहीं उतारेगा उनके लिए जगह नहीं होगी.’’

पत्रकार बिरादरी ने क्या कहा

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने कहा, ‘’ ये कार्रवाई इस वजह से की जा रही है कि प्रणय रॉय की एक छवि बन गई है कि वह सरकार विरोधी हैं. मैं कहूंगा की हमें देखना है कि क्या वाकई आप एक संस्था को टारगेट कर रहे हैं, पूरी मीडिया को टारगेट कर रहे हैं ? या वाकई आपके पास कोई सबूत है.’’

वरिष्ठ पत्रकार कुमार केतकर ने कहा, ‘’वह सिर्फ दुर्भावना से ही ग्रस्त नहीं, वो एक बदले की भावना की गई कार्रवाई है, क्यों कि एनडीटीवी स्वतंत्र है. और मोदी सरकार की जो गलतियां थी, उसपर एनडीटीवी आघात करता था. लेकिन मोदी सरकार ने अबतक जिस तरह से व्यवहार किया है. उसे लगता है कि मोदी पूरा मीडिया कंट्रोल में चाहते हैं.’’

जनसत्ता अखबरा के पूर्व संपादक ओम थानवी ने कहा, ‘’जहां लोग जनता के हजारों-हजार करोड़ रुपए डकार कर बैठे हुए हैं, वहां एक प्राइवेट बैंक का पैसा जो चुकाया जा चुका है. दो लोगों के बीच जो भी समझौता हुआ. उस केस में एक प्राइवेट कंपनी की शिकायत पर सीबीआई एक ऐसे मीडिया हाऊस पर छापा मारे जिसकी एक प्रतिष्ठता है. ऐसे में कोई भी समझ सकता कि ये क्यों हो रहा है.’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व संपादक अरुण शौरी ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं.

क्या कहा अरुण शौरी ने?

’इस बात में कोई शक नहीं है कि छापे बाकी मीडिया को ये संकेत देने के लिए मारे गए कि आप साथ नहीं रहोगे तो आपके साथ भी यही होगा. आज हर तरफ डर का माहौल है. दूसरी जगहों के मुकाबले दिल्ली में ये डर ज्यादा दिखाई देता है. मीडिया में आम धारणा है कि अरे ये तो बदला लेने वाली सरकार है, अरे तुम वो पीएम को जानते नहीं हो, तुम अमित शाह को जानते नहीं. ये सीबीआई को कंट्रोल करते हैं. ये डर और ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि सरकार के दावों और जनता की उम्मीदों के बीच का अंतर बढ़ रहा है. वो मीडिया को और ज्यादा दबाने और उसे मैनेज करने का काम करेंगे.’’

सीबीआई ने मारा था प्रणय रॉय के ठिकानों पर छापा

बता दें कि दो दिन पहले सीबीआई ने एनडीटीवी के प्रमोटर प्रणय रॉय, उनकी पत्नी राधिका रॉय के खिलाफ केस दर्ज करके दिल्ली से लेकर देहरादून-मसूरी तक छापेमारी की थी. सीबीआई ने छापे के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने का दावा भी किया है. एनडीटीवी ने कहा है कि उसने बैंक का कर्ज चुका दिया है. सीबीआई के इस छापे को लेकर सोशल मीडिया पर भी मोदी सरकार की किरकिरी हो रही है.

क्या है मामला

सीबीआई के मुताबिक, प्रणय राय और उऩकी कंपनी ने एक बड़ी प्राइवेट कंपनी से 500 करोड़ रुपये का लोन लिया था. इस लोन को चुकाने के लिए उनकी कंपनी ने आईसीआईसी बैंक से 375 करोड का लोन 19 प्रतिशत ब्याज की दर से लोन लिया. आरोप है कि लोन चुकाने के लिए प्रणय राय की कंपनी ने प्रमोटरो की सारी शेयर होल्डिंग्स को शेयरधारकों को बताए बिना गिरवी रख दिया था.

आरोप है कि शेयर गिरवी रखे जाने की जानकारी ना तो सेबी को दी गई ना स्टॉक एक्सचेंज को और ना ही सूचना प्रसारण मंत्रालय को. आरोप है कि इन लोगो ने 61 प्रतिशत शेयर गिरवी रख दिए जो बैकिंग एक्ट 19 का भी उल्लघंन है.

बैंक को 48 करोड़ के नुकसान पहुंचाने का आरोप

आरोप है इसके अलावा आईसीआईसी बैंक का लोन भी प्रणय रॉय और उनकी कंपनी नहीं चुका रहे थे, जिसके बाद बैंक ने उनसे एक मुश्त लोन चुकाने का फैसला किया और बैंक ने अपनी ब्याज दर 19 प्रतिशत से घटा कर 9 प्रतिशत कर दी, जिससे बैंक को 48 करोड़ का नुकसान हुआ. इस मामले में बैंक के भी कुछ अधिकारियों की प्रणय राय को फायदा पहुंचाने के आरोप की भी जांच की जा रही है.

NDTV ने अपनी सफाई में क्या कहा ? एनडीटीवी ने बयान जारी कर कहा, ”ये आरोप उस एक लोन से जुड़ा लगता है जिसे प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने सात साल साल पहले ही चुका दिया था. ऐसे समय जब कई उद्योगपितयों ने लाखों, करोड़ों रुपये का बकाया नहीं चुकाया है और उनमें से किसी के भी ख़िलाफ़ सीबीआई ने कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं किया तब सीबीआई ने न सिर्फ़ एक एफ़आईआर दर्ज की है, बल्कि ऐसे लोन के लिए तलाशी ली है जिसे ICICI बैंक को विधिवत पूरी तरह चुकाया जा चुका है. ऊपर से ICICI भी एक प्राइवेट बैंक है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget