एक्सप्लोरर

कथित अश्लील सीडी मामले में गिरफ्तार पत्रकार विनोद वर्मा जमानत पर हुए रिहा

छत्तीसगढ़ में मंत्री की ​कथित अश्लील सीडी मामले में गिरफ्तार पत्रकार विनोद वर्मा ने आज जमानत पर रिहा होते ही कहा कि उनकी न कोई राजनीतिक मंशा थी, न कोई उदेश्य था, वह सिर्फ पत्रकारिता करना चाह रहे थे

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मंत्री की ​कथित अश्लील सीडी मामले में गिरफ्तार पत्रकार विनोद वर्मा जमानत पर रिहा हुए. जेल से बाहर निकलते ही उन्होने कहा कि उनकी न कोई राजनीतिक मंशा थी, न कोई उदेश्य था, वह सिर्फ पत्रकारिता करना चाह रहे थे.
वर्मा कल देर शाम रायपुर के केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए थे. जेल परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान वर्मा ने कहा कि वह जमानत पर हैं और अभी पूरा मामला खुलना बचा है. उन्होंने कहा कि सरकार, पुलिस और सीबीआई के जो भी एकतरफा दावे हैं वह अखबारों में छपते रहे हैं और मीडिया में आते रहे हैं. इस मामले में उन्हें न कुछ कहने की जरूरत थी और न अभी कुछ कहना चाहते हैं. उन्होने कहा यह मामला जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, जांच होगी, वह जांच में हर तरह का सहयोग करेंगे.
वर्मा ने बताया कि उन्होंने देश के चार बड़े संपादकों को फोन किया था कि उनके पास एक वीडियो क्लिप आया हुआ है, इसके बारे में वह खबर बनाना चाहते हैं. इसके लिए उनकी न कोई राजनीतिक मंशा थी, न कोई उदेश्य था. वह सिर्फ पत्रकारिता करना चाह रहे थे.
वर्मा ने कहा कि एडिटर्स गिल्ड आफ इंडिया की ‘फैक्ट फाइंडिंग टीम’ के साथ वह छत्तीसगढ़ आए थे. उस समय उन्होने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता करने की परिस्थितियां नहीं है. यहां पत्रकारिता करना बहुत ही मुश्किल है. वहां पर कई पत्रकार गिरफ्तार हुए हैं.
ब्लैकमेलिंग का आरोप लगने के सवाल पर वर्मा ने कहा कि उनके तीन नंबर हैं, उन्होंने सभी नंबर दे दिए हैं. 60 दिनों में मेरा एक भी नंबर जाहिर नहीं हुआ की मैंने ब्लैकमेलिंग किया है. मैं ब्लैकमेलिंग क्यू करूंगा. वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लिए मैं कंसलटेंट की तरह काम कर रहा हूं. जो ट्रेनिंग कैंप हुए हैं उसे लेकर जो तिलमिलाहट भाजपा के भीतर है उसकी खबर उनको मिलती रही है.
उन्होंने कहा कि वह अगर पत्रकार की तरह, एक प्रोफेशनल की तरह काम करना चाहते हैं और कर रहे, हैं तब उससे अगर सरकार को तकलीफ है तो उस तकलीफ का इस तरह का परिणाम नहीं आना चाहिए.
विनोद वर्मा को लेने जेल परिसर पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि यह एक न्यायिक प्रक्रिया है. 60 दिनों में चालान प्रस्तुत नहीं किया गया और इन्हें जमानत मिल गई. लेकिन सवाल इस बात का है कि जिस प्राथमिकी में विनोद वर्मा का नाम नहीं है. फोन नंबर नहीं है. फिरौती की कोई बात नहीं हुई है और 11 घंटे के भीतर बगैर गिरफ्तारी वारंट के आप विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लेते हैं.
यह पुलिस की प्रक्रिया तो नहीं है. पुलिस का काम करने का तरीका नहीं है. इससे स्पष्ट हो जाता है कि यह राजनीतिक दबाव के चलते की गई कार्रवाई है. गौरतलब है कि पत्रकार विनोद वर्मा को सीबीआई की विशेष अदालत ने सशर्त जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget